30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jawan में शाहरुख खान की मां बनी हैं दीपिका पादुकोण! कहानी का प्लॉट हुआ लिक

Jawan Shahrukh Khan : 'जवान' के टीजर में भरपूर गोलीबारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन है। साथ ही 2 मिनट और हाफ सेकंड के इस छोटे से टीजर में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है दीपिका पादुकोण। बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख की मां बनी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 11 Jul 2023, 4:38 PM IST

jawaan_.jpg

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान

Jawan Shahrukh Khan: पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन मोड़ में लौट रहे हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी। वहीं पहली बार साउथ की नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर के आधार पर फिल्म की कहानी गेस कर रहे हैं फैंस
'जवान' के टीजर में भरपूर गोलीबारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन है। साथ ही 2 मिनट और हाफ सेकंड के इस छोटे से टीजर में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। लोग ट्रेलर के आधार पर फिल्म की कहानी गेस कर रहे हैं।

दीपिका का रोल बहुत महत्वपूर्ण है
हालांकि, टीजर में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है दीपिका पादुकोण की एक्टिंग।
सोशल मीडिया खूब चर्चे हो रहे हैं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख की मां बनी हैं। दीपिका पादुकोण का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस जरूर है, लेकिन उनका रोल बहुत महत्वपूर्ण है।

बताया जा रहा है कि दीपिका फिल्म में शाहरुख की मां बनी हैं। ऐसा पत्रिका नहीं बल्कि शाहरुख खान के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। वहीं, एक यूजर ने ट्विटर पर अपनी थ्योरी भी दी है।

यूजर लिखा, "दीपिका के किरदार पर विजय सेतुपति के कैरेक्टर ने गलत आरोप लगाए हैं। इसकी वजह से वो जेल में है। यहीं वो शाहरुख को जन्म देती है और मर जाती है। SRK का किरदार महिला जेल में बड़ा होता है और जब तक उसे अपनी मां की सच्चाई का पता नहीं चलता, वो शांत रहता है। जैसे ही उसे मां की सच्चाई का पता चलता है, वो उन महिला कैदियों के साथ एक गैंग बनाता है, जिनके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ। ये गैंग विजय के किरदार को ढूंढने के निकल पड़ते हैं। नयनतारा पुलिस ऑफिसर बनी हैं, जो उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।"

क्या फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है?
एक ओर ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है। इसमें एक किरदार बेटे का होगा और दूसरा पिता का। शाहरुख का जो पिता वाला किरदार है, वो संभवत: पहले इंडियन आर्मी में था। बाद उसे मरा हुआ मान लिया गया और वो विजय के किरदार की वजह से क्रिमिनल बन गया। उसका बेटा, जो पुलिस में है, उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। यानी इससे ये पता चल रहा है कि दीपिका एक ओर शाहरुख की मां बनी हैं। दूसरी ओर वो शाहरुख की पत्नी भी बनी हैं।


पूरे शरीर पर पट्टी बांधे दिख रहे हैं’ शाहरुख
नयनतारा को बेटे वाले किरदार का लव इन्ट्रेस्ट बताया जा रहा है। जबकि क्रिमिनल शाहरुख की पत्नी के किरदार में दीपिका पादुकोण नज़र आने वाली हैं। एक घटना होती है, जिसमें दीपिका की डेथ हो जाती है। शाहरुख के किरदार को जला दिया जाता है। ‘इसलिए ही शाहरुख अपने पूरे शरीर पर पट्टी बांधे दिख रहे हैं’, यहीं पर वो लोग अपने बच्चे से बिछड़ जाते हैं, जो बड़ा होकर पुलिसवाला बनता है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में भी है हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव? एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने खोल दी सारी पोल


अगर देखा जाए तो ट्रेलर में भी एक सीन है। इसमें नवजात शिशु को दिखाया गया है। इसी के सहारे लोग गेस कर रहे हैं कि ये दीपिका के कैरेक्टर का बच्चा है। यही बड़ा होकर शाहरुख का किरदार निभाएगा और अपने क्रिमिनल पिता को रोकेगा। शाहरुख का आर्मी वाला कैरेक्टर आगे चलकर क्रिमिनल जरूर बनेगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग