बॉलीवुड

पठान की बॉक्स ऑफिस कमाई पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का आया पहला रिएक्शन, बोले- इतिहास हर कोई बनाना चाहता है…

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर जो कमबैक किया है उसकी गूंज विदेशों तक है। उनकी फिल्म 'पठान' ने कई बड़े रिकोर्ड अपने नाम किए हैं। 'पठान' ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपना पहला रिएक्शन दिया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2023, 11:13 AM IST
Shahrukh Khan Pathaan Director Siddharth Anand On Movie Success
Shahrukh Khan Pathaan Director Siddharth Anand On Movie Success

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड 57 करोड़ की कमाई की। महज तीन दिनों में 'पठान' ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई दिए है। उनकी फिल्म रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर पर हर तरफ सिर्फ शाहरुख ही छाए हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म 'पठान' को मिल रही प्रतिक्रिया और सफलता से खुश नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' की सफलता पर रिएक्शन दिया है।


सिद्धार्थ आनंद ने कहा- 'दर्शकों के लिए लेकर आएंगे कुछ नया'

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'इतिहास हर कोई बनाना चाहता है, लेकिन इसकी योजना कोई नहीं बना सकता। ऐसा बस हो जाता है और जब यह होता है तो यह एक बहुत अच्छा अनुभव होता है। मैं बहुत खुश हूँ। अब मुझे लगता है कि मुझे सेट पर जाकर दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आना चाहिए।"


पठान की सफलता पर बोले सिद्धार्थ- 'यह हमारी मेहनत का फल है'

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, "मैं पठान जैसी बड़ी फिल्म बनाने के लिए उत्साहित था। बॉक्स ऑफिस नंबर मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी मेहनत का फल है। लेकिन इसमें पूरी टीम का योगदान रहा है। हम इस फिल्म के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देना चाहते थे जो पहले कभी न देखा गया हो। और पठान के माध्यम से हम इसे पूरा करने में सफल रहे। एक फिल्म तभी सफल होती है जब दर्शक उससे जुड़ सकें। पठान के मामले में भी यही हो रहा है।"


अब इस फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे शाहरुख

बता दें, 'पठान' के जरिए शाहरुख खान चार साल के ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए। उनकी वापसी ने ये साबित कर दिया है कि वह ही बॉलीवुड के किंग हैं। तो वहीं, उनके फैंस भी इस फिल्म के लिए बेताब थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। आने वाले समय में शाहरुख की कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं, जिनमें फिल्म 'जवान' का नाम भी शामिल है। खबर है कि 'पठान' की सक्सेस के बाद शाहरुख खान बहुत जल्द 'जवान' फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को नहीं जानती थी 'पठान' में नजर आई एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिंस, खुद किया खुलासा

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन