बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली ग्रेजुएशन की डिग्री, जल्द करेंगे डेब्यू

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2021, 6:59 PM IST
Shahrukh Khan Son Aaryan Khan Completed Graduation
Shahrukh Khan Son Aaryan Khan Completed Graduation

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बेशक इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाए रहते हैं। उनके बेटे आर्यन खान पॉपुलर स्टार्स किड्स में से एक। आर्यन कभी अपने लुक्स तो कभी पार्टी की वजह से सुर्खियां बंटोरते हैं, लेकिन इस बार वह एक अलग ही वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। जिसकी वजह उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें हैं।

ग्रैजुएट हुए आर्यन खान

दरअसल, आर्यन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया से ग्रैजुएशन पूरा किया है। आर्यन ने फिल्ममेकिंग में पढ़ाई की है। यूएससी के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म ऐंड टेलिविजन प्रॉडक्शन में ग्रैजुएशन पूरा किया है। सोशल मीडिया पर उनके ग्रैजुएशन सेरेमनी की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में आर्यन ब्लै ग्रेजुएशन रोब पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनके हाथों में डिग्री नज़र आ रही है। उनका पूरा नाम आर्यन शाहरुख खान दिखाई दे रहा है। साथ में 'बैचलर्स ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म ऐंड टेलिविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स' लिखा हुआ नज़र आ रहा है।

नहीं एक्टर बनने में दिलचस्पी

वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान एक इंटरव्यू में पहले ही यह बात साफ कर चुके हैं कि आर्यन को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि निर्देशक के तौर पर इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं। वहीं आर्यन के साथ-साथ लोगों को सुहाना के डेब्यू का भी इंतजार है। फिलहाल सुहाना भी न्यू यॉर्क में फिल्म प्रॉडक्शन और ऐक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। काफी समय से सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन