बॉलीवुड

डॉन बनने से शाहरुख खान ने किया इंकार, इस कारण फरहान अख्तर की फिल्म से बनाई दूरी

Shah Rukh Khan Don 3 : हाल ही में प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' बनाने की खुबर पर मुहर लगाई थी। जिसमें शाहरुख खान के होने की बात कही जा रही थी। अब खबर है कि शाहरुख खान ने 'डॉन 3' से किनारा कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2023, 9:27 AM IST
shahrukh_khan_will_not_part_of_farhan_akhtar_don_3_makers_searching_of_new_face_to_introduce_for_film.png

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा से ही काफी क्रेज रहा है। जब से उनकी फिल्म 'पठान' (Pathaan) ब्लॉकबस्टर हिट हुई है, उसके बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म 'जवान' और 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक खबर ये भी आई कि शाहरुख फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल मेकर्स अभी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना है। लेकिन इससे पहले ही एक ऐसी खबर सामने आ गई है, जो फैंस का दिल तोड़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर काम चल रहा है। लेकिन इस फिल्म से शाहरुख खान ने किनारा कर लिया है। मतलब ये कि शाहरुख खान 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे। खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' के सिलसिले में शाहरुख खान के साथ कई बार विस्तृत चर्चा की है।

दरअसल, कोविड महामारी से पहले भी इस बारे में कई आइडिया शेयर किए गए थे। लेकिन इस मीटिंग के बाद जो खबरें सामने आई हैं उनका नतीजा यही बताया गया है कि फिलहाल शाहरुख खान 'डॉन 3' का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाहरुख कुछ कमर्शियल फिल्में करना चाहते हैं, जो दर्शकों के एक सार्वभौमिक वर्ग के लिए हों। 'डॉन 3' उस खांचे में फिट नहीं बैठती है, जिस तरह का सिनेमा शाहरुख खान अब आगामी कुछ वर्ष करना चाहते हैं।

वहीं खबर है कि फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' में तीन पीढ़ी के डॉन यानी कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक अगली पीढ़ी के किसी स्टार को साथ लाने का आइडिया दिया। लेकिन शाहरुख खान का मानना है कि डॉन यूनिवर्स को यह आइडिया बनावटी बना सकता है। ऐसे में किंग खान ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की सलाह टीम को दी। बता दें कि फिलहाल फरहान अख्तर महिला केंद्रित फिल्म 'जी ले जरा' में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के बाद ही वे 'डॉन 3' पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती है।

Updated on:
17 May 2023, 9:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़