बॉलीवुड

सुनील दत्त ने दिया था शक्ति कपूर को फर्स्ट चांस, पिता की थी टेलरिंग शॉप

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1958 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
2 min read
Sep 02, 2018
shakti kapoor
shakti kapoor

फिल्म जगत के मशहूर खलनायकों में शुमार शक्ति कपूर की अदाकारी का हर कोई मुरीद हैं। ना सिर्फ, ग्रे कैरेक्टर बल्कि उन्होंने अपने कॉमिक रोल से भी दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1958 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता की एक टेलरिंग शॉप थी।

सुनील दत्त के कहने पर बदला नाम
उनकी शॉप पर हिन्दी फिल्मों के बड़े सितारे आया करते थे। एक दिन सुनील दत्त ने सुनील कपूर को देखा और अपनी फिल्म रॉकी के लिए विलेन के रूप में काम करने का ऑफर दिया। परन्तु सुनील दत्त को विलेन के रूप में सुनील कपूर नाम नहीं जमा और उन्होंने एक नया नाम शक्ति कपूर दिया। इस नाम के साथ शक्ति कपूर की दो फिल्में 'रॉकी' और 'कुर्बानी' आई, दोनों ही सफल रही और शक्ति कपूर एक कामयाब विलेन के रूप में स्थापित हो गए। इसके बाद शक्ति कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कॉमेडी रोल्स में भी बिखेरा जलवा
शक्ति कपूर ने विलेन के रोल के साथ ही कॉमिक रोल भी बड़ी सहजता से निभाए। उन्होंने गोविन्दा, कादर खान और संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में कॉमेडी कर अपने अभिनय से सबकों अपना मुरीद बनाया। साथ ही उन्हें वर्ष 1995 में राजा बाबू के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

बिग बॉस में आए नजर
फिल्मों के अतिरिक्त शक्ति कपूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 5' में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए।जल्द ही वह 'तेरी मेहरबानियां', 'चलता है यार', 'आप जैसा कोई नहीं' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Published on:
02 Sept 2018 08:14 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म