बॉलीवुड

आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिनेता शरद कपूर को एयरपोर्ट पर मिली पैसों की मदद, वीडियो हुआ वायरल

Sharad Kapoor Video: अभिनेता शरद कपूर की मदद के लिए पहले इंडस्ट्री से लोग सामने आ रहे थे और अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर को पैसे की मदद की गई है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 7:21 AM IST
Sharad Kapoor accept Money of Social Worker Rahul Gupta give at mumbai airport after financial crisis
शरद कपूर को सोशल वर्कर राहुल ने दिए पैसे (Photo Source- Instagram/iamrahulgupta9)

Rahul Gupta Money Offer To Sharad Kapoor: फिल्म जोश में शाहरुख खान के को-स्टार रहे अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी, मानसिक स्वास्थ्य और निजी संघर्षों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। उनके लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री से अपने लिए काम भी मांगा था, और इसी को लेकर अभिमेता सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब ऐसे ही अभिनेता की मदद के कुछ और लोग भी सामने आ रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अभिनेता को एयरपोर्ट पर पैसे ऑफर करता और शरद वो पैसे ले लेते हैं।

शरद कपूर को पैसों की मिली आर्थिक मदद

राहुल गुप्ता एक इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई आए थे, जहां एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात अभिनेता शरद कपूर से हुई। सोमवार (16 नवंबर) को राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बातचीत का एक वीडियो शेयर किया। इस छोटी सी क्लिप में वह अभिनेता को नकद यानी कैश देते हुए नजर आ रहे हैं और शरद ने भी वह पैसे ले लिए। इसके साथ ही राहुल गुप्ता ने देश की जनता और फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेता की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की।

वीडियो में राहुल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "अगर आज उसे जरूरत है, और अगर हम आज उसके साथ खड़े नहीं हैं, तो इंसानियत कहां है? इसलिए आज मैं चाहता हूं कि हर कोई उसके साथ खड़ा हो और उनका साथ दे क्योंकि उन्हें जरूरत है।" इस मुश्किल घड़ी में मिले इस समर्थन और मदद के लिए शरद कपूर ने भी राहुल गुप्ता का तहे दिल से धन्यवाद किया।

पालतू डॉग्स को शिफ्ट करने के बाद चर्चा में आए थे अभिनेता

वहींं, कुछ दिन पहले शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह अपने 4 पालतू डॉग्स को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में शिफ्ट करते वक्त काफी भावुक और रोते हुए नजर आए थे। उस वीडियो में अभिनेता की कमजोर शारीरिक स्थिति ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद 'बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट' ने एक अन्य वीडियो जारी किया था जिसमें शरद ने डिप्रेशन से अपनी जंग के बारे में बात की थी। साथ ही, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से यह गुहार लगाई थी कि इस बुरे वक्त में उन्हें काम दिया जाए और वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

उनकी इस अपील के बाद 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने भी फिल्म निर्माताओं और इंडस्ट्री के दिग्गजों से अपील की थी कि वह अभिनेता को काम देकर उनका साथ दें। बता दें, शरद कपूर ने फिल्म 'मेरा प्यारा भारत' से अपनी शुरुआत की थी और साल 1996 में आई सुष्मिता सेन के साथ फिल्म 'दस्तक' से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'तमन्ना', 'जोश', 'खौफ' और 'एलओसी कारगिल' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से वह पर्दे से दूर हैं और निजी व कानूनी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

Updated on:
17 Nov 2026, 7:21 AM IST
Published on: