बॉलीवुड

आर्थिक तंगी के बीच शरद कपूर ने बताया किन अभिनेताओं के साथ करना चाहते हैं काम, लिए बड़े-बड़े स्टार्स के नाम

Sharad Kapoor: शरद कपूर की राहुल रॉय से मुलाकात के बाद एक्टर ने बताया कि कमबैक के बाद वह किसके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर क्या प्लान हैं।
4 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 12:00 PM IST
Sharad Kapoor
शरद कपूर ने जाहिर की अपनी इच्छा, बताया किसके साथ करना चाहते हैं काम। (फोटो सोर्स: @jaya.bhattacharya/instagram)

Sharad Kapoor: पिछले कुछ दिनों से दस्तक फेम एक्टर शरद कपूर अपनी आर्थिक तंगी और ख़राब सेहत के कारण चर्चाओं में हैं। जानवरों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ की फाउंडर हेमा चौधरी ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें एक्टर को अपने 4 पालतू डॉग्स को देखभाल के लिए एनजीओ भेजा जा रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स शरद कपूर की हालत देखकर चिंतित हो गए और उनको काम देने की अपील करने लगे। हालांकि, अभिनेता ने खुद एक वीडियो में कहा कि उनको पैसों की नहीं, बल्कि काम की जरूरत है। वो अच्छा काम करना चाहते हैं। इसके सात ही उन्होंने उन मुश्किलों के बारे में बात की, जिनका वे सामना कर रहे हैं, और फिल्म जगत से मदद मांगी। उनकी इस अपील पर उनके साथियों ने प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें आर्थिक मदद, इलाज की सुविधा और एक्टिंग में वापसी का मौका मिल सकता है।

हाल ही में शरद कपूर ने IANS से बात करते हुए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पसंदीदा सह-कलाकारों और निर्देशकों को लेकर खुलकर बात की है। इसके साथ ही इस बातचीत के दौरान शरद कपूर ने खुद उन नामों का खुलासा किया जिनके साथ वे आने वाले समय में काम करना चाहते हैं।

मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करना पसंद करूंगा - शरद कपूर

इस बातचीत के दौरान शरद कपूर ने कहा, '"मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करना पसंद करूंगा। मैं बिल्कुल करना चाहूंगा, मंसूर खान साहब वापस आ रहे हैं। मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा, मैं किसी के साथ भी काम करने को तैयार हूं, मुझे कोई समस्या नहीं है। सर कोई एक्टर, ऐसे डायरेक्टर, जिनके लिए बच्चन साहब हमेशा हैं, शाहरुख भाई हैं, सलमान हैं, तो मुझे कोई समस्या नहीं है।"

राहुल रॉय और शरद कपूर ने की मुलाकात

सलमान खान और सोनू सूद से मदद मिलने की खबरों के बीच राहुल रॉय की मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर राहुल रॉय और शरद कपूर की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान, एक पैपराजी ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को 1990 के दशक के इन लोकप्रिय अभिनेताओं को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। इस पर शरद कपूर ने कहा, "इंशाल्लाह।"

इस क्लिप पर दर्शकों ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि इन अभिनेताओं को और भी मौके मिलेंगे। एक यूजर ने कमेंट किया, "इंशाल्लाह… यह बहुत दिल से कहा गया था।" सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में इन अभिनेताओं की फिल्मों में वापसी की अपील की गई है। कैप्शन में लिखा था, "बॉलीवुड के 2 महान कलाकार… लेकिन अफ़सोस, इस बेरहम इंडस्ट्री ने दोनों को घर बैठने पर मजबूर कर दिया है? हम इन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं…"

शरद कपूर के सपोर्ट में आए सलमान खान

ABP लाइव के अनुसार, सलमान खान ने शरद कपूर को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है। यह कदम तब उठाया गया है जब शरद कपूर अपनी मौजूदा मुश्किलों से निपटने के लिए मदद मांग रहे हैं। इस पहल की 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने भी तारीफ की है। एसोसिएशन ने सलमान खान के योगदान को सराहा और मुश्किल समय में एक साथी कलाकार की मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

सोनू सूद ने मेडिकल मदद का इंतजाम किया

खबरों के मुताबिक, सोनू सूद ने शरद कपूर के पैर की चोट की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम का इंतजाम किया है। उन्होंने अभिनेता के साथ एक संभावित प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की है, जिससे उन्हें अपना काम फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है। AICWA ने अपने बयान में सोनू सूद की मदद के दोनों पहलुओं का जिक्र किया। एसोसिएशन ने बताया कि कपूर ने खास तौर पर काम और मेडिकल मदद मांगी थी। उन्होंने काम मिलने की संभावना को, कपूर के लिए फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में एक अहम मदद बताया।

AICWA ने सलमान खान और सोनू सूद को धन्यवाद दिया

'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने X (ट्विटर) पर एक बयान जारी कर, कपूर की अपील पर प्रतिक्रिया देने के लिए दोनों एक्टर्स का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "आज उन्हें इंडस्ट्री के सहयोग की जरूरत है, और सलमान खान जी और सोनू सूद जी ने दिखा दिया है कि असली सितारे जरूरत के समय अपने लोगों के साथ खड़े होते हैं। पूरी फिल्म बिरादरी की ओर से, हम तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।"

एसोसिएशन ने सलमान खान की आर्थिक मदद का भी अलग से जिक्र करते हुए कहा, "ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) इस मुश्किल समय में अभिनेता शरद कपूर की आर्थिक मदद के लिए आगे आने पर सलमान खान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है। इस तरह का कदम न केवल शरद कपूर जी को, बल्कि उन सभी कलाकारों को उम्मीद देता है जिन्हें बुरे वक्त में भुला दिए जाने का डर रहता है।"

AICWA ने अपने बयान में सोनू सूद के प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "AICWA, शरद कपूर जी की मदद के लिए आगे आने पर सोनू सूद का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करता है।" खबरों के अनुसार, सोनू सूद जी ने उनसे एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करने के लिए मुलाकात की है, जिससे वे फिर से काम पर लौट सकते हैं। साथ ही, उन्होंने उनके लिए मेडिकल सहायता का भी इंतजाम किया है। बयान में कहा गया है, "शरद कपूर जी ने बस यही मांगा था कि उन्हें सम्मान के साथ काम करने का मौका मिले।"

शरद कपूर की आखिरी बड़ी फीचर फिल्म 2019 में आई थ्रिलर 'कैबरे' थी, जिसमें उन्होंने विक्रम बटवाल का किरदार निभाया था।

Updated on:
18 Nov 2026, 12:00 PM IST
Published on: