बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल को लगाया गले, तो भाई ने किया सवाल, बोले- आप किस पक्ष…

Shatrughan Sinha Happy Sonakshi Sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा के पिता हल्दी की रस्म पर बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस बीच उनके भाई लव सिन्हा ने पोस्ट शेयर किया है। जिससे लग रहा है वह अभी भी बहन से गुस्सा हैं।
2 min read
Jun 21, 2024
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर नाराज हैं भाई लव सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर नाराज हैं भाई लव सिन्हा

Luv Sinha React Sonakshi Sinha Marriage: एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा 2 दिन बाद 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस बीच एक्ट्रेस का परिवार खुश नहीं था क्योंकि सोनाक्षी गैर धर्म में शादी कर रही है। जो पिता, मां और भाई को पसंद नहीं आया था। पर हल्दी सेरेमनी के दिन शत्रुघ्न सिन्हा बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस बीच उन्होंने जहीर इकबाल को गले भी लगाया। ऐसे में उनके भाई लव सिन्हा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भरी हामी (Luv Sinha React Sonakshi Sinha Marriage)

सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने गुस्से में एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज आप किस पक्ष की तरफ रहेंगे? इसके साथ ही लव ने #टूफेस #डुओटोन #डुअलिटी #थ्रोबैक #पोर्ट्रेट जैसे कुछ हैश टैग भी यूज किए हैं।" अब लव सिन्हा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस पोस्ट को उनकी जहीर संग शादी से जोड़कर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिता मान गए हैं पर भाई और मां अब भी सोनाक्षी से नाराज हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे के साथ हैं। ऐसे में हाल ही में सोनाक्षी ने अपना बांद्रा में नया घर खरीदा है वह अपनी शादी की सभी रस्में उसी घर से कर रही हैं। खबर है कि वह अपनी शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ वहीं रहेंगी।

Published on:
21 Jun 2024 09:24 am