शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में बेटी की शादी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे बताइए कि लाइफ किसकी है? ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है और उससे मैं बहुत प्यार करता हूं। वो भी मुझे अपनी जिंदगी की मजबूती का पिलर बुलाती है। मैं अपनी बेटी की शादी में जरूर जाउंगा। आप बताओ मुझे क्यों नहीं जाना चाहिए या मैं क्यों नहीं जाउंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी है और मेरी खुशी उसकी खुशी है। उसके पास अपना लाइफ पार्टनर चुनने का पूरा हक है।"