बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं पसंद आया अक्षय का ‘रहमान डकैत’ किरदार? चाहते थे ये एक्टर बने खूंखार विलेन

Gulshan Grover On Rehman Dakait: फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार बेहद शानदार था। इसी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी इच्छा जाहिर की है। वह चाहते थे कि बॉलीवुड का पुराना विलेन रहमान डकैत बनाता, तो ज्यादा बेहतर लगता…

3 min read
Apr 16, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय खन्ना के किरदार पर बात की

Shatrughan Sinha On Akshaye Khanna Rehman Dakait role in Dhurandhar: रणवीर सिंह कि फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म 19 मार्च को पर्दे पर आई थी। लेकिन अभी चर्चा इस फिल्म के पहले भाग धुरंधर की हो रही है। जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसे भी लोगों ने बेहद पसंद किया था। इसमें अक्षय खन्ना ने खूंखार रहमान डकैत का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए थे। अब शत्रुघ्न सिन्हा का एक बड़ा बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुरानी फिल्मों के विलेन को कह रहे हैं कि रहमान डकैत का किरदार आपको करना चाहिए था। आइये जानते हैं आखिर शत्रुघ्न सिन्हा किसे देखना चाहते थे...

शत्रुघ्न सिन्हा रहमान डकैत के किरदार के लिए जिस एक्टर को धुरंधर में देखना चाहते थे वह कोई और नहीं बल्कि गुलशन ग्रोवर थे। जी हां! खुद इस बात का खुलासा गुलशन ग्रोवर ने किया। उन्होंने ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

परवीन बॉबी की लाश से आने लगी थी बदबू, सड़ गया था पैर, कबीर बेदी ने बताया- बेहद दर्दनाक था अंत

शत्रुघ्न सिन्हा चाहते थे गुलशन ग्रोवर बने रहनान डकैत

गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में हुई एक डिनर पार्टी के बारे में बात करते हुए बताया कि वहां शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन और शशि रंजन जैसे दिग्गज मौजूद थे। उन्होंने बताया, "जब मैं वहां पहुंचा, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने मुझसे कहा- गुलशन, मैंने फिल्म 'धुरंधर' देखी। वह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें तुम्हें जरूर होना चाहिए था।" शत्रुघ्न सिन्हा का मानना था कि फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया 'रहमान डकैत' का किरदार गुलशन ग्रोवर पर बहुत फबता। इस पर गुलशन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं और मुझे लगता है कि जनता भी यही चाहती थी।"

खौफनाक खलनायकों का दौर हुआ खत्म?

सिनेमा में विलेन्स के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए गुलशन ग्रोवर थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बड़े और खूंखार विलेन्स की कमी खलती है। उनके मुताबिक, "यह कोई क्रिएटिव कमी नहीं है, बल्कि सामाजिक बदलाव का असर है। फिल्ममेकर वही लिखते हैं जो समाज में देखते हैं। आज असल जिंदगी में उस तरह के 'लार्जर दैन लाइफ' विलेन कम हो गए हैं, इसीलिए फिल्मों में भी उनकी जगह चॉकलेटी विलेन्स या ग्रे शेड्स वाले किरदारों ने ले ली है।" हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि खौफ पैदा करने वाले खलनायकों का दौर फिर से लौटेगा।

बदलाव के साथ चलना है जरूरी

बदलती तकनीक और कहानी कहने के नए तरीकों पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वक्त के साथ खुद को ढालना बहुत जरूरी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो पेड़ के नीचे बैठकर हुक्का पीते हुए सिर्फ अपने पुराने जमाने की बातें करते रहते हैं। अगर आप बदलाव को स्वीकार नहीं करते, तो आपकी सोच पुरानी रह जाती है। मैं हमेशा नई पीढ़ी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करता हूं।"

‘मटका किंग’ से हैं बड़ी उम्मीदें

अपनी आने वाली सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर एक्टर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सीरीज 1960 के दशक की सट्टेबाजी की दुनिया और उसके काले रहस्यों को दिखाएगी। सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे निर्माता और नागराज मंजुले जैसे बेहतरीन निर्देशक के साथ काम करने को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। गुलशन का मानना है कि यह सीरीज दर्शकों को उस खतरनाक और नकारात्मक दुनिया का एहसास कराएगी, जिसे पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ पर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या का बेबाक बयान, शोले से तुलना पर तोड़ी चुप्पी
Updated on:
16 Apr 2026 08:36 am
Published on:
16 Apr 2026 08:33 am
Also Read
View All