Shatrughan Sinha Affair: शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन का एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जब उनकी पत्नी पूनम 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब उनके बड़े भाई राम ने उन पर रीना रॉय से शादी करने का बनाया था दबाव…
Shatrughan Sinha Affair: फिल्मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 70 के दशक में बड़े पर्दे के चमकते सितारों में से एक है। सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की प्राइवेट लाइफ हमेशा चर्चा में रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है अभिनेत्री रीना रॉय। शत्रुध्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के गहरे प्यार के किस्से जगजाहिर है। बता दें, जब शत्रुघ्न सिन्हा 1980 में पूनम सिन्हा से शादी की तो सभी दंग रह गए थे। क्योंकि ये वो दौर था जब धर्मेंद्र भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही हेमा मालिनी से शादी कर किए थे।
इन सबके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश' (Anything But Khamosh) में उस मुश्किल दौर का जिक्र किया और बताया कि, 'जब वो रीना रॉय से संबंध तोड़ नहीं पा रहे थे और पूनम से शादीशुदा थे। तब उन्होंने बताया, ' पूनम 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं, तो उनके बड़े भाई राम ने उन्हें रीना से जबरदस्ती शादी करने को कहा, जिससे सुनकर वो दंग रह थे।
इतना ही नहीं, शत्रुघ्न ने उस दौर को अपने लाइफ का सबसे मुश्किल दौर बताया और कहा, 'इमोशनल कनेक्शन से बाहर निकलने में समय लगता है।' इसके बाद उन्होंने शादी वाली बात को लेकर बताया, 'उनकी पत्नी पूनम बहुत रोती थीं, लेकिन शत्रुघ्न ने एक्सेप्ट किया कि चीजों को ठीक होने में काफी समय लगता है।'
इसके बाद शत्रुघ्न ने बताया, 'जब वो रीना के साथ बाहर जाते थे, तो रीना हमेशा पूछती थीं -तुमने तो अपना घर बसा लिया। तो क्या मैं सिर्फ एक खिलौना थी जिसका यूज किया और फेंक दिया गया, तब मै हमेशा चुप हो जाता था?' इस पर शत्रुघ्न ने ये भी कहा, "मुझे हर आदमी से कहना है कि एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर आपको हमेशा अपराध की तरह महसूस कराता है। जब आप घर पर होते हैं, तो आपको दूसरी महिला को नजरअंदाज करने का अपराध।"
दरअसल, राम अपनी बात पर अड़े थे और उन्होंने शत्रुघ्न को धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने उनसे शादी नहीं की, तो वो उनके अफेयर के बारे में सबको बता देंगे। दरअसल, शत्रुघ्न कभी रीना से शादी नहीं करना चाहते थे। इसको लेकर जब शत्रुघ्न ने सचिव पवन कुमार को ये पत्र लिखा, तो उन्होंने स्थिति को संभाला और बताया, भले ही वो मुंबई से दूर शूटिंग कर रहे थे, लेकिन पवन ने ही शत्रुघ्न और पूनम की शादी बचाई थी।
शत्रुघ्न ने उनके भाई के दबाव में घुटने नहीं टेके, और जल्द ही रीना ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली और उनकी बेटी सनम खान का जन्म हुआ। इन सब घटनाओं के दौरान, शत्रुघ्न को ये एहसास हुआ कि उनके बड़े भाई राम उनकी सफलता से खुश नहीं थे, क्योंकि उनके भाई ने उनकी शादी में शिरकत नहीं की थी, ये कहानी बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया के पीछे के गहरे और रिश्तों को उजागर करती है।
ये भी पढ़ें