बॉलीवुड

62 साल की नहीं आज भी पसंद है 26 की श्रीदेवी, बोनी कपूर ने अनोखे अंदाज में कही दिल की बात

Boney Kapoor Expressed Feelings:बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट शेयर किया हैं। जिसे देख फैंस भावुक नजर आ रहे है।
less than 1 minute read
• •
Aug 13, 2025
62 साल की नहीं आज भी पसंद है 26 की श्रीदेवी, बोनी कपूर ने अनोखे अंदाज में कही दिल की बात
बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में

Boney Kapoor: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का स्टारडम ऐसा था कि उन्हें कई बार मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस मिलती थी। आज 13 अगस्त को श्रीदेवी का 62वां जन्मदिन है, और इस खास मौके पर उनके पति बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर दो बेहद खास पोस्ट शेयर किए हैं।

बोनी कपूर ने अनोखे अंदाज में कही दिल की बात

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हां, तुम आज 62 साल की नहीं हो, बल्कि आज भी 26 बरस की हो। जन्मदिन मुबारक हो… हम अभी भी तुम्हारे जन्मदिनों की खुशियां मना रहे हैं।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं।

फैंस हुए भावुक

इस पोस्ट के साथ बोनी कपूर ने ये जता रहे है कि समय बीतने के बावजूद श्रीदेवी उनकी नजरों में हमेशा जवां और मुस्कुराती रहेंगी। इन पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारा प्यार जताया है। बता दें कि एक यूजर ने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।" एक अन्य ने लिखा, "लीजेंड कभी मरते नहीं… आज भी मैं उस दिन के बारे में सोचता हूं कि ये सब कैसे हुआ?" एक और यूजर ने लिखा, "श्रीदेवी हमेशा यादों में रहेंगी।"

Updated on:
13 Aug 2025 10:14 am
Published on:
13 Aug 2025 10:14 am