बॉलीवुड

14 नवंबर की तारीख को Shekhar Suman ने बताया ‘काला दिन’, सुशांत के लिए दीप जलाने की अपील की

अभिनेता शेखर सुमन ( Shekhar Suman ) ने दीपावली के पर्व को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 14 नवंबर को आने वाली दीपावली की रात सिनेमा से प्यार करने वाले लोगों के लिए काफी मनहूस है। इस दीपावली एक दीया सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के नाम का भी जलाएं। जिससे उनकी आत्मा कहीं भी हो। उन्हें शांति मिले।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 3:55 PM IST
Shekhar Suman Appealed To People To Light Lamp For Sushant On Diwali
Shekhar Suman Appealed To People To Light Lamp For Sushant On Diwali

नई दिल्ली। 14 नवंबर को पूरे देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर अभिनेता शेखर सुमन ( Shekhar Suman ) ने लोगों से एक खास अपील की है। जिसे सुन लोग काफी हैरान हो गए हैं। शेखर सुमन ने दीपावली के दिन यानी कि 14 नवंबर को 'काला दिन' बताया है। उनके मुताबिक जो लोग सिनेमा से प्यार करते हैं। उनके लिए यह इस दिन की तारीख मनहूस है। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर शेखर सुमन ने यह क्यों कहा।

14 नवंबर को पूरे होंगे सुशांत की मौत को पांच महीने

14 जून को ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की मौत खबर आई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि 14 नवंबर को आने वाली दीपावली पर सुशांत की मौत को पूरे पांच महीने हो जाएंगे। यही वजह है कि शेखर सुमन ने दीवाली के दिन को 'काला दिन' बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह एक दीया सुशांत के नाम का भी जलाएं।

शेखर सुमन ट्वीट

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि "14 को दीवाली है। जिसे रोशनी का दिन माना जाता है। लेकिन यह तारीख काली तारीख भी है। क्योंकि इसी दिन सुशांत जैसे एक बेहतरीन कलाकार को देश ने खो दिया था। यह कैसी विडंबना है! इसलिए इस बार दीपावली पर सुशांत के नाम का दीप जलाएं। ताकि उस दीए की रोशनी से उनकी आत्मा जहां भी हो वह चमक उठे। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इंसाफ का रास्ता काफी मुश्किल है।"

अभिनेता शेखर सुमन ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अभिनेता के केस में सीबीआई ( CBI ) की तरफ से हो रही जांच और देरी पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि "यह बात दुर्भाग्य कि है कि किसी के जाने से किसी की जिंदगी कभी रुकती नहीं है, लेकिन एक लड़ाई न्याय के लिए चलती रहनी चाहिए। वहीं सीबीआई भी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं निकल पाई है। यह भी लोगों का काफी हैरानी करती है। वहीं आज भी कई सवाल ऐसे हैं। जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है।"

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा