बॉलीवुड

जब Richard Gere सरेआम बार-बार Shilpa Shetty को करते रहे Kiss, लेकिन कुछ कह नहीं पाई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम वैसे तो कई विवादों से जुड़ा हुआ है, लेकिन आज हम आपको उनके 15 साल पुराने एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे (Richard Gere) से जुड़ा है.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 10:16 AM IST
जब Richard Gere सरेआम बार-बार Shilpa Shetty को करते रहे Kiss
जब Richard Gere सरेआम बार-बार Shilpa Shetty को करते रहे Kiss

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म आज ही के दिन साल 1975 में कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था. शिल्पा शेट्टी ने 'बाजीगर' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था. उस फिल्म शिल्पा का एक गाना था 'किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने' आज भी पंसद किया जाता है. शिल्पा शेट्टी के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) नजर आए थे. आज भी इस फिल्म का नाम हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इसके अलावा भी शिल्पा शेट्टी ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है.

शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटने को लेकर काफी सजक रहती हैं. वो अक्सर ही जिम में वर्कआउट करते और योगा करते देखी जाती हैं. इसके अलावा बेहद ही कम लोग जाते हैं कि वो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुकी हैं. शिल्पा शेट्टी की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है. इसके अलावा उनका नाम कई विवादों में भी आ चुका है, जिसमें से आज हम आपको एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीबन 15 सालों तक चला था. शिल्पा शेट्टी का ये विवाद साल 2007 का है और हॉलीवुड के फेमस एक्टर रिचर्ड गेरे (Richard Gere) से जुड़ा है.


शिल्पा शेट्टी की 15 साल चली कॉन्ट्रोवर्सी

बताया जाता है कि साल 2007 में AIDS अवेयरनेस प्रोग्राम में शिल्पा शेट्टी के साथ रिचर्ड गेरे पहुंचे थे. इस शो के दौरान जब शिल्पा और रिचर्ड स्टेज पर थे. इस दौरने स्टेज पर रिचर्ड, शिल्पा को बार-बार गले लगा रहे थे और उनको किस किए जा रहे थे, लेकिन वो समय ऐसा था कि एक्ट्रेस कुछ कह भी नहीं पा रही थी. इतना ही नहीं दोनों पर सरेआरम अशलीलता फैलाने का भी आरोप लगाया गया था. इसके बाद साल 2022 जनवरी में मुंबई कोर्ट का फैसला आया कि शिल्पा इस केस में विक्टिम थीं.


विवादों में रहा था अक्षय कुमार के साथ रिश्ता

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का नाम भी काफी विवादों में रह है. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जहां इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता था. इसी बीच दोनों के बीच अफेयर्स की खूब खबरें वायरल हुईं. 90 के दशक में दोनों के बीच होने की खबरें खूब सुर्खियों में रहा करती थी, जबकि उस दौरान अक्षय कुमार पहले शे शादीशुदा थे. इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन पर केस भी किया था.


शिल्पा शेट्टी प्लास्टिक सर्जरी

साथ ही बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी अपने रंग और सर्जरी को लेकर भी खूब विवादों में रही हैं. पहले वो हमेशा से ही सर्जरी की खबरों की नकारती आई थी, लेकिन अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को माना की उन्होंने नाक की सर्जरी करवाई है, लेकिन अपने फेयर और रंग को लेकर सर्जरी करवाई है इस बात को कभी नहीं माना.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन