बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी नहीं चाहती थीं पति राज कुंद्रा करें एक्स वाइफ के बारें बात

काफी लंबे समय से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी एक्स वाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जबकि शिल्पा नहीं चाहती थीं कि उनके पति एक्स वाइफ को लेकर कोई बात करें।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2021, 12:11 PM IST
Shilpa Shetty did not want husband Raj Kundra to talk about ex-wife
Shilpa Shetty did not want husband Raj Kundra to talk about ex-wife

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने शादीशुदा बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। राज ने अपनी पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक देकर शिल्पा से शादी की थी। जिसके बाद कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया था। अब एक बार फिर से सालों बाद शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और कविता को लेकर खबरें सामने आने लगी। मामले को बढ़ता देख राज कुंद्रा ने सालों बाद अपनी पहली पत्नी सं तलाक पर चुप्पी तोड़ी। जो शायद शिल्पा को पसंद नहीं आया।

12 साल बोलें राज कुंद्रा

सोशल मीडिया पर पत्नी शिल्पा शेट्टी को ट्रोल होता हुआ देख राज कुंद्रा ने 12 साल बाद कविता संग हुए तलाक पर खुलकर बातचीत की। जिसमें राज कुंद्रा ने साफ कहा कि इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी का कोई हाथ नहीं है। वो दोनों एक-दूसरे उस समय जानते तक भी नहीं थे। राज कुंद्रा ने कहा कि काफी समय से वो चुप थे लेकिन अब वो चुप नहीं बैठ सकते। क्योंकि ये तमाम बातें शिल्पा को काफी परेशान कर रही हैं।

पहली पत्नी संग तलाक को लेकर राज कुंद्रा ने साफ किया है कि कविता का उनकी बहन रीना कुंद्रा के एक्स पति के साथ संबंध थे। एक बार उनकी मां ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा भी था। जिसके बाद ही उन्होंने कविता से तलाक लेने का फैसला लिया।

शिल्पा शेट्टी को मिला सपोर्ट

राज कुंद्रा ने जो आरोप अपनी एक्स वाइफ कविता पर लगाएं उन्हें बहन रीना ने बिल्कुल सही बताया। कविता की बहन रीना शिल्पा को सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही राज कुंद्रा ने बताया कि शिल्पा शेट्टी कभी नहीं चाहती थीं कि वो मैं कभी भी अपनी पहली पत्नी को लेकर कोई ऐसी बात कहूं साथ ही यूं सबके सामने सच्चाई बताईं। राज कुंद्रा ने कहा कि वो शिल्पा को परेशान नहीं देख पाए इसलिए उन्हें इस बार बोलना पड़ा।

राज कुंद्रा ने नहीं मानी बात

राज कुंद्रा के मुताबिक शिल्पा ने नहीं चाहती थीं कि 'वो कभी इस बारें में बात करें लेकिन शिल्पा के वीडियो के बाद से वीडियो वायरल होने लगा और वो परेशान हो। वहीं शिल्पा चाहती थीं कि इन सब चीजों के बाद भी राज इन चीजों को इग्नोर करें, लेकिन शिल्पा की छवि की बिगड़ने की चिंता से उन्हें सामने आना पड़ा।'

Published on: