17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने शिल्पा शेट्टी पर लगाए गंभीर आरोप, एक्ट्रेस को बताया ‘घर तोड़ने वाली’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। शिल्पा को डेट करने पर राज की पहली पत्नी ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 11 Jun 2021, 12:46 PM IST

Raj Kundra's first wife made serious allegations against Shilpa Shetty

Raj Kundra's first wife made serious allegations against Shilpa Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। जहां शादी और बच्चे हो जाने के बाद अक्सर कई अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है। वहीं शिल्पा शेट्टी उन अदाकाराओं में से एक हैं। जिन्होंने शादी और बच्चे के बाद भी इंडस्ट्री में अपना जादू कायम किया हुआ है। बॉलीवुड की ये अदाकारा जितना अपनी हॉट और फिट बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। जब शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। तब उन पर काफी गंभीर आरोप लगे थे। चलिए जानते हैं शिल्पा की शादी से जुड़े कुछ विवाद।

शादीशुदा राज कुंद्रा को कर रही थीं शिल्पा शेट्टी डेट

साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी की थी। राज कुंद्रा पहले से ही शादीशुदा थे। बावजूद इसके वो 12 साल तक शिल्पा को डेट करते रहे। राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता था और 2006 में दोनों का तलाक हो गया था। राज कुंद्रा और कविता की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टीक पाई।

यह भी पढ़ें- जब बिना पैंट पहने एक्ट्रेस Shilpa Shetty दिखाई दी थीं सड़कों पर, फिर से वायरल हुई तस्वीर

कविता ने लगाया शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने का आरोप

राज कुंद्रा और कविता की शादी हुए महज तीन ही साल हुए थे और राज ने उनसे तलाक लेना का फैसला कर लिया था। जिस वक्त राज कविता से तलाक लेना चाहते थे उस वक्त कविता प्रेग्नेंट थीं और इस दौरान राज शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे थे। जब कविता ने अपनी बेटी को जन्म दिया तो महज 2 महीने बाद ही राज ने उनसे तलाक ले लिया। इस बात से कविता इतना भड़क गई कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर कई आरोप लगाए। नाराज़ कविता का कहना था कि शिल्पा ने उनका बसा बसाया घर तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बंद ब्यूटी पार्लर से परेशान Shilpa Shetty, मुंह पर आ गई दाढ़ी और मूछें, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

खूबसूरती के मामले में कविता देती हैं शिल्पा को कड़ी टक्कर

आपको बता दें राज कुंद्रा की पत्नी कविता भी एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। कविता का जन्म लंदन में हुआ था। साथ ही खूबसूरती के मामले में वो शिल्पा शेट्टी को जबरदस्त टक्कर देती हैं।