बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी हुई धोखाधड़ी का शिकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिल्पा शेट्टी काफी लंबे समय से परेशान चल रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी भी धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। जानिए पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 7:52 PM IST
Shilpa Shetty mother lodges cheating complaint land deal case
Shilpa Shetty mother lodges cheating complaint land deal case

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त काफी बुरे वक्त से गुजर रही हैं। उनके पति को मुबंई पुलिस ने पॉर्नोग्राफी वीडियो के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के चलते शिल्पा शेट्टी की छवि पूरी तरह से खराब हो गई है। इस बीच शिल्पा शेट्टी की मां को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्जा कराई है। जिसके बाद से एक बार फिर से शिल्पा का परिवार सुर्खियों में आ गया है।

शिल्पा शेट्टी की मां संग हुई धोखाधड़ी

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने जूहु पुलिस स्टेशन में सुधाकर घारे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत जमीन कर्जत जिल्हा रायगड को लेकर की है। शिल्पा शेट्टी की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुधाकर से कर्जत से एक जमीन का सौदा किया था। उस वक्त सुधाकर ने वो जमीन उसकी है ये कहा था। जिसके उसने फर्जी पेपर्स भी दिखाई थे। सुधाकर ने उन्हें वो जमीन 1 करोड़ 60 लाख में बेची थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुनंदा शेट्टी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उस शख्स से पूछा। सुधाकर ने बताया कि वो एक नेता का करीबी है। साथ ही उन्हें कोर्ट जाने की भी बात कही। जिसके बाद सुनंदा कोर्ट गई और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनंदा शेट्टी की इस मामले को पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471, and 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

पॉर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा

आपको बता दें पति राज कुंद्रा को पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि राज एक एप के जरिए पोर्न वीडियो को अपलोड किया करते थे। इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ जारी है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव