
Shilpa Shetty Mother Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से अपने रेस्टोरेंट की कीमतों और पति राज कुंद्रा संग 60 करोड़ के धोखेबाजी के आरोपों में फंसी हुई थी कि अब एक और परेशान करने वाली खबर आ रही है। शिल्पा शेट्टी को गुरुवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। पैपराजी पेज वायरल भयानी के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी मां सुनंदा शेट्टी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से हॉस्पिटल पहुंचीं है।
वायरल भयानी पेज ने शिल्पा के हॉस्पिटल जाते हुए का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "#ShilpaShetty मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां उनकी मां को भर्ती कराया गया है। जल्दी ठीक हो जाएं आंटीजी। एक्ट्रेस के फैंस उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "जल्दी ठीक हो जाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान उनका भला करे।" एक और नेटिजन ने कमेंट किया, "जल्दी ठीक हो जाएं आंटी जी।"
बता दें, साल 2016 में शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन हुआ था। उन्होंने 74 साल की उम्र में दिल का दौड़ा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनकी मां की तबीयत खराब है या वह किसी और कारण से हॉस्पिटल गई हैं उसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।