बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेताओं की कुछ अजीबोगरीब आदतें, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है जो अपनी इस अजीबोगरीब आदतों से काफी परेशान है। आइए जानते है इनके बारे में।
3 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 10:55 AM IST
bad habits of bollywood actor
bad habits of bollywood actor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर स्टार्स अपनी लाइफस्टाइल के साथ अपने काम से जाना जाता है। जिसके चलते लोग उनकी हर चीजों पर गहरी नजर रखते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे लोग भी आम इंसान की तरह कुछ गलत आदतों का शिकार हो जाते है। और उनकी यही बुरी आदतें उनके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाती है कि जो अपने आप में हंसी का पात्र बन जाता है जीं हां ये बात बिल्कुल सच है कि बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी इन गंदी आदतों से काफी परेशान हो चुके है। क्या आप भी जानना चाहेगें इनके बारे में।

सलमान खान

सबसे पहले बात हम बात करते है सलमान की आदतों के बारे में जिसे हर कोई जानना चाहेगा। सलमान खान के बारे में ये बात तो सब जानते हैं कि इस एक्टर को ठंडे पानी से नहाने की आदत है। लेकिन उन्हें शरीर पर साबुन लगाने के साथ साथ उसे जोड़कर रखने का शौक भी काफी ज्यादा है। सलमान खान जिस जगह पर जाते है वो उस जगह से नैचुरल और हैंडमेड साबुन इकट्ठा करके जरूर लाते है। यह उनकी आदतों में से एक है।

करीना कपूर

दूसरा नाम आता है करीना कपूर खान का। ये एक्ट्रेस भले ही दो बच्चों की मां बन गई है। लेकिन बच्चों की तरह नाखूनों को दांत से चबाने की आदत अभी तक नही छोड़ पाई हैं। हर इवेंट में या फिर किसी इंटरव्यू के दौरान वो फ्री समय में नाखून चबाते हुए देखी जा सकती हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन भी अपनी गलत आदतों से अछूते नही है इनकी आदत को तो आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अमिताभ अपने हाथ में एक नही बल्कि दो घड़ियां पहनने का शौक हैं। यह इसलिये करते है कि परिवार का कोई सदस्य जब विदेश से बाहर जाता है तो वो एक घड़ी से उस जगह का समय देख सके।

सनी लियोनी

इस लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोनी की आदत काफी हैरान कर देने वाली है उऩ्होनें बार-बार पैर धोने की आदत है। जब भी वो शूट पर जाती है या किसी के घर पर जाती है। हर 5 या 10 मिनिट के अंतराल पर अपने पैर धोना नही भूलती हैं। इस वजह से कई बार वो लेट भी हो जाती हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपनी कुछ गंदी आदतों से पीछे नहीं है। उनकी हरकतें भी बच्चों की तरह हो चुकी है। उन्हें भी बच्चों की तहर वीडियो गेम्स खेलने का बहुत शौक है। जब भी वो फ्री होते हैं किनारे बैठ कर इन गेम्म को खेलने नही भूलते है।इसके अलावा वह चेन स्मोकर हैं। दिन में करीब दो-तीन पैकेट खत्म कर देते हैं।

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन को अपने बड़े बाथरूम में नहाने का मजा लेने के बजाय खुले टेरेस पर नहाना पसंद है। तुम्हे उनके बाथरूम के बिना नहाने की बात पर आश्चर्य होगा। लेकिन वे अक्सर खुले आसमान के नीचे नहाती हैं। इतना ही नहीं, सुष्मिता को सांपों से खासा प्यार है। उन्होंने पाइथन को भी पाला था।

Updated on:
26 Jun 2021, 10:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़