बॉलीवुड

Shocking: कपिल का दिल टूटा, गर्लफेंड गिन्नी ने छोड़ा साथ, जानें ब्रेकअप के पीछे की वजह

गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने कपिल को गुड बाय कह दिया है। जी हां, दोनों का Breakup हो गया है...
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 3:28 PM IST
kapil
kapil

इसमें कोई दोराय नहीं कि स्टैंडअप कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल शर्मा को समय बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा है। किसी ने सही कहा कि सफलता पाने के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा उसे बनाए रखने के लिए करनी पड़ती है। इस मामले में कपिल शर्मा फिसड्डी साबित हुए। सफलता के नशे में चूर कपिल ने अपने दोस्तों तक को नहीं बख्शा, जिनके साथ के बिना वो कामयाबी के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। यहीं से कपिल का बुरा दौर शुरू हुआ। पहले दोस्तों ने साथ छोड़ा, फिर शो बंद हुआ। वो बीमार पड़ गए। इधर ईलाज चल ही रहा था कि उनके दिल टूटने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने कपिल को गुड बाय कह दिया है। जी हां, दोनों का बे्रकअप हो गया है।

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on


बता दें कि कपिल ने कुछ वक्त पहले अपने सोशल मीडिया पर गिन्नी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को उनके बारे में बताया था। इतना ही नहीं कपिल ने यह भी कहा था कि वह दोनों साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। गिन्नी से पहले कपिल का नाम उनकी टीम की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोन्स के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इन सभी अफवाहों को खत्म करते हुए कपिल ने सोशल मीडिया पर सबके सामने गिन्नी से अपने प्यार का इजहार किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, "उनकी टीम की ही एक मेंबर कपिल के खिलाफ काम करती आ रही है। लेकिन कपिल उनके खिलाफ एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, कपिल इतने इमोशनल हैं कि इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं कि कोई उनके खिलाफ जाकर अपने फायदों के लिए उन्हें धोखा दे रहा है। जब कपिल और उस टीम के सदस्य के अफेयर की बातें फैलीं, तब कपिल ने गिन्नी के साथ अपनी शादी का ऐलान कर उन अफवाहों को पर पूरी तरह से विराम लगा दिया था।

चूंकि, अब यह रिश्ता भी टूट गया है। बावजूद इसके टीम की वह सदस्य कपिल को उनके हर करीबी इंसान से दूर करने की कोशिश में लगी हुई है।" ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर वह करीबी शख्स कपिल से किस बात का बदला ले रही है। वैसे मामला ये बेहद गंभीर लगता है।