बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर ने PM मोदी को दी मात, फॉलोअर्स के मामले में एक्ट्रेस निकली आगे

फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने के बाद श्रद्धा कपूर को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ें हैं। इस मुकाबले में श्रद्धा कपूर ने अब पीएम मोदी को भी पछाड़ दिया है।

2 min read
Aug 21, 2024
Shraddha kapoor- PM Narendra Modi

फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ने सोशल मीडिया तेजी से फॉलोवर्स हासिल किए हैं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस ने खुद को प्लेटफॉर्म पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय के स्थान पर पहुंचा दिया है। इस कामयाबी के साथ वह केवल दो भारतीय विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा से पीछे हैं।

श्रद्धा कपूर ने पीएम मोदी को फॉलोवर्स के मामले में पछाड़ा

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर पीएम मोदी से फॉलोअर्स के मामले में थोड़ा आगे चली गई हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल नेता के तौर पर अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। एक्स पर उनके 101.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा और विराट के सबसे ज्याद हैं इंस्टाग्राम फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर भारतीय सेलेब्रिटीज की बड़ी सीरीज में, दो फेमस स्टार हैं। इसमें  क्रिकेटर विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं जिनके 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं जिनके 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' कर रही कमाल

श्रद्धा कपूर के फिल्मों की बात करें तो 'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स से जबरदस्त पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, 'स्त्री 2' ने वर्ल्डवाइड अब तक 367.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिससे यह 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Updated on:
21 Aug 2024 03:56 pm
Published on:
21 Aug 2024 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर