बॉलीवुड

31 साल की हुई श्रद्धा! कभी 16 साल की उम्र में किया था सलमान की फिल्म को रिजेक्ट

श्रद्धा कपूर एक बार अपने स्कूल में प्ले कर रही थी उस दौरान सलमान खान की नजर उनके इस टैलेंट पर पड़ी और...
2 min read
Mar 03, 2018
shraddha kapoor and salman khan
shraddha kapoor and salman khan

बॅालीवुड की बबली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का नाम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें हमेशा से अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। हालांकि उनका करियर ग्राफ कुछ खास नहीं रहा। इसके बावजूद बॅालीवुड की इस एक्ट्रेस ने आज भी लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बना रखी है।

बता दें श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ति' से की थी। शायद ही लोगों को याद हो पर बतौर लीड एक्टर श्रद्धा फिल्म 'लव का दी एन्ड' में नजर आई थी। पर जिस फिल्म ने उनकी किस्मत बदली थी वो फिल्म थी 'आशिकी-2'। इस फिल्म ने रातों रात श्रद्धा को हिट बना दिया।

‪ Happiest birthday to my lovely Lata aaji ❤️‬

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

जैसा की हम सब जानते हैं एक्टिंग के साथ-साथ श्रद्धा सिंगिंग में भी काफी पॅापुलर रही हैं। कहा जा सकता है श्रद्धा वो सरप्राइज पैकेज हैं जिन्हें एक्टिंग, सिंगिंग से लेकर डांसिंग तक सबकुछ आता है।

श्रद्धा को मात्र 16 साल की उम्र में ही फिल्म के लिए ऑफर मिला था। खास बात ये है कि ये ऑफर उन्हें बॅालीवुड के दबंग सलमान खान ने दिया था।

दरअसल श्रद्धा एक बार अपने स्कूल में प्ले कर रहीं थी उस दौरान सलमान खान की नजर उनके इस टैलेंट पर पड़ी और वो उनसे इतने ज्यादा इम्प्रेस हो गए कि हाथों-हाथ श्रद्धा को फिल्म ऑफर कर दी। लेकिन उस समय श्रद्धा सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहती थी इसलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। अब श्रद्धा कपूर इस इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपने इस करियर में खूब सफलता हासिल करें।

श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो जल्द ही वे एक्टर शाहिद कपूर के साथ निर्देशक श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखाई देने वाली हैं। ये फिल्म बिजली चोरी पर आधारित है।

Updated on:
03 Mar 2018 12:09 pm
Published on:
03 Mar 2018 09:50 am