बॉलीवुड

हॉस्पिटल से श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल, पिता शक्ति कपूर के साथ देख फैंस की बढ़ी चिंता

Shraddha Kapoor Spotted In Mask: हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2026, 1:02 PM IST
हॉस्पिटल से श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल, पिता शक्ति कपूर के साथ देख फैंस की बढ़ी चिंता
श्रद्धा कपूर पिता शक्ति कपूर के साथ (सोर्स: X)

Shraddha Kapoor Spotted In Mask: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी सेहत से जुड़ी चिंता है। हाल ही में श्रद्धा कपूर को उनके पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के साथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इस दौरान दोनों के चेहरों पर मास्क लगा हुआ था, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है।

पिता शक्ति कपूर के साथ देख फैंस की बढ़ी चिंता

पैप्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में श्रद्धा और शक्ति कपूर बेहद नॉर्मल और कैजुअल कपड़ों में नजर आए। श्रद्धा बिना किसी मेकअप के काफी सिंपल लग रही थीं। हालांकि, हॉस्पिटल के बाहर और चेहरे पर मास्क लगे होने के कारण नेटिजन्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। साथ ही, कई फैंस ने कमेंट कर पूछा कि क्या दोनों में से किसी की तबीयत खराब है? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बढ़ती चिंता के बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घबराने की कोई बात नहीं है और बताया जा रहा है कि श्रद्धा और शक्ति कपूर केवल एक रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

मास्क लगाने की एक बड़ी वजह

श्रद्धा और शक्ति कपूर के मास्क लगाने की एक बड़ी वजह मुंबई की खराब होती हवा (AQI) भी मानी जा रही है। इन दिनों दिल्ली की तरह मुंबई में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे सांस से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। साथ ही, खुद को प्रदूषण से बचाने के लिए ही पिता-बेटी ने मास्क का सहारा लिया था। बता दें, हॉस्पिटल के बाहर श्रद्धा का डाउन टू अर्थ अवतार देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर फैंस का कहना है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बाद श्रद्धा अपनी सादगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस समय उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 3' से पहले दर्शकों के लिए 'छोटी स्त्री' नाम की एक एनीमेशन फिल्म रिलीज की जाएगी। इसके अलावा फैंस उन्हें मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नागिन' और 'स्त्री 3' में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Updated on:
3 Jan 2026, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई