हाल ही में इंस्टाग्राम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर की डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहना हुआ है।
2013 में 'आशिकी2' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता है। उनका फैशन सेंस जबरदस्त हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर इंडियन आउटफिट वो हर ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
तस्वीरों में श्रद्धा कपूर ने अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होनें पीच कलर की साड़ी में अपना ये लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपनी इस खूबसूरत साड़ी को श्रद्धा ने फुल स्लिव्स हाईनेक ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। इस पीच कलर की साड़ी का कपड़ा देखने में काफी हल्का है, जो नेट के फैब्रिक जैसा लग रहा है। साड़ी के बेस को प्लेन रखा गया है और उस पर मैचिंग बीड्स को धागे से जोड़ा गया है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी को सीधे पल्ले से पहना है, जिसका हेवी एंब्रॉइडर्ड बॉर्डर बहुत ही प्यारा लग रहा है। वहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए श्रद्धा ने कानों में मैचिंग ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप के साथ बालों को स्लीक में स्ट्रेट रखते हुए खुला छोड़ा है।
उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 13 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चूके हैं। साथ ही आपको बताते चलें अब तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 करोड़ 85 लाख फॉलोअर्स बन चुके हैं।
बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें पहचान 'आशिकी2' से मिली। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म श्रीदेवी की 'चालबाज' और 'नागिन' के रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों फिल्म 'नागिन' से उनका पोस्टर रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़े - Sanjay Dutt की पत्नी Manyata Dutt के ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, फैंस ने की जमकर तारीफ
यह भी पढ़े -परिणीति चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप