11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वो इन दिनों अपने स्टनिंग लुक से फैंस को इंप्रेस करने में लगी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने ब्लू सीक्वेंस साड़ी पहनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 26 Dec 2021, 3:12 PM IST

परिणीति चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप

परिणीति चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत जान चौंक जाएंगे आप

इन दिनों परिणीति अपने स्टनिंग लुक से फैंस को इंप्रेस करने में लगी हैं। टीवी की दुनिया में एंट्री के साथ ही वो अपना स्टाइलिश लुक दिखा रही हैं। जी हां, आपको बता दें परिणीति इन दिनों कलर्स टीवी के शो 'हुनरबाज- देश की शान' में जज की भूमिका निभा रही हैं। जज बनकर रिएलिटी शो में पहुंची परीणिती चोपड़ा ने सितारों से सजी साड़ी पहनी थी। जिसमे उनका स्टनिंग लुक देखने को मिला। वहीं परीणिती के इस लुक पर उनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अपने इस नए लुक में बला की खूबसूरत लग रही है। फैंस का उनकी तस्वीरों से नजरें हटा पाना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस की साड़ी की बात करें तो उनकी साड़ी सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। जिसमें उनका लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा है।

एक्ट्रेस ओम्बर शेड की साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखाई दीं।परीणिती चोपड़ा ने पर्पल कलर की साड़ी का चुनाव किया था। पर्पल कलर की इस साड़ी पर ब्लू कलर के कई शेड के सितारों से वर्क किया गया है। वहीं इस खूबसूरत-सी साड़ी के साथ परीणिती ने नेवी ब्लू कलर का स्ट्रैपी ब्लाउज चुना है।

वहीं इतनी भारी-भरकम सितारों से जड़ी इस साड़ी के साथ परीणिती ने बेहद ही कमाल की एक्सेसरीज का चुनाव किया है। गोल्डन हूप ईयररिंग्स के साथ उन्होंने आउटफिट पर ही सारा अट्रैक्शन छोड़ दिया है। अगर बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने शिमरी आईशैडो के साथ मस्कारा के कई कोट लगाए हैं। वहीं ब्लश और मैट पिंक लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं।

अगर बात करें हेयर स्टाइस की तो परिणीती ने इस खूबसूरत सी साड़ी के साथ मिड पार्टीशन हेयर डू को चुना है।

एक्ट्रेस के लुक की बात तो हो गई अब बात करते हैं एक्ट्रेस की इस हैवी सितारों वाले साड़ी की प्राइस की इसका प्राइस भी बेहद कमाल का है। मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर सिलेक्शन से ली गई इस साड़ी की कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये हैं।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई इस साड़ी पर बॉलीवुड हसीनाओं का कई बार दिल आ चुका है। कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा और तमन्ना भाटिया तक ओम्बर शेड की इस साड़ी में जलवे बिखेर चुकी हैं।

आपको बता दें, परीणिती ने पहली बार साड़ी नहीं पहनी है। इससे पहले भी वो इंडियन अवतार में नजर आ चुकी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस हमेशा ही साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है।

यह भी पढ़े - बहनों की ही तरह हैं ग्लैमरस, लेकिन फिल्मों से दूर रहती हैं इन एक्ट्रेसेस की बहनें
यह भी पढ़े - सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में हुए भर्ती