बॉलीवुड

श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ दहला कंगना रनौत का दिल, लिखा-‘परियों की दुनिया में…’

इन दिनों पूरे देश में श्रद्धा मर्डर केस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना से सभी का दिन दहल गया है। नेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी सदमे में हैं। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी श्रद्धा वॉकर की चिट्ठी पढ़ने के बाद खुद एक दिल तोड़ने वाली चिट्ठी लिखी है।

2 min read
shraddha walker murder case

श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar) के हत्या के मामले ने सबी को हिलाकर रख दिया है। लोग इससे उबर नहीं पा रहे हैं। हर रोज मामले से जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं। नेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालिया जानकारी में सामने आया कि श्रद्धा ने 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आफताब ने उन्हें मारने की कोशिश की थी और 6 महीने से उनके साथ मारपीट कर रहा था।

अपने पत्र में श्रद्धा ने लिखा कि आफताब उन्हें टुकड़ों में काटने की धमकी देता था। अब चिट्ठी को पढ़ने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का दिल दहल गया है और उन्होंने चिट्ठी को शेयर करते हुए नोट लिखा है।

यह भी पढ़ें- शोहरत पाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा!

उन्होंने लिखा है, ‘यह वह चिट्ठी है, जो श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से सहायता मांगते हुए लिखी थी। वह हमेशा उसे डराता था और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता था। उसने लिखा है कि वह उसे ब्लैकमेल करता था लेकिन उसने ना जाने कैसे उसका ब्रेनवॉश कर दिया और अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसे दुनिया से अलग कर दिया और काल्पनिक दुनिया में ले गया।’

कंगना ने आगे लिखा, ‘हम सभी को पता है कि ‘शादी का वादा’ करके ऐसा किया गया। वह कमजोर नही थीं। वह एक लड़की थी, जिसका जन्म इस दुनिया में जीने के लिए हुआ था लेकिन बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था, जिसकी स्वाभाविक प्रवृत्ति सुरक्षा करने और घाव भरने वाली होती है। महिला, हमारी धरती की ही तरह ऐसी कोख होती है, जो किसी में भेदभाव नहीं करती। वह उन सभी को अपनाती है, भले ही वह उस लायक हों या ना हों।’

कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा वह परिकथा में विश्वास करती थी। वह यह मानती थी कि दुनिया को उसका प्यार चाहिए। वह देवी थी जिसके पास घावों को भरने की शक्तियां थीं। वह कमजोर नहीं थी, वह एक लड़की थी जो परियों की कहानी में जीती थी। वह परिकथा में अपने हीरो के भीतर छिपे राक्षसों से लड़ने की कोशिश कर रही थी। हम सभी जानते हैं कि प्यार हमें अभिभूत कर देता है। वह राक्षसों को मारने के लिए बहुत आगे चली गई थी लेकिन हीरो चाहता था कि राक्षस जीतें और यही हुआ…’

आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। इस घटना से पूरा देश आक्रोश में है और बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही बॉलीवुड में हड़कंप

Updated on:
24 Nov 2022 12:12 pm
Published on:
24 Nov 2022 12:09 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा