बॉलीवुड

AI-मॉर्फ्ड तस्वीरों का शिकार होने पर छलका श्रिया सरन का दर्द, ‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री बोलीं- यह खतरनाक हो सकता है

Shriya Saran react AI-Morphed Photos: जान्हवी कपूर के बाद अब अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी AI-मॉर्फ्ड तस्वीरों और तकनीक के गलत इस्तेमाल पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाला है।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
Shriya Saran react AI-Morphed Photos said their body parts becoming a talking point on internet
श्रिया सरन ने AI के गलत इस्तेमाल पर दिया रिएक्शन (Photo Source- Instagram/ @shriya_saran1109)

Shriya Saran On AI-Morphed Photos: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल और डीपफेक तकनीक के बढ़ते खतरे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'देवरा' गाने 'चुट्टामल्ले' के विज़ुअल्स के साथ AI द्वारा की गई छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन के खिलाफ कड़ी आवाज उठाई थी। अब इसी मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए 'दृश्यम' फेम अभिनेत्री श्रिया सरन (Shreya Saran) ने भी AI-मॉर्फ्ड तस्वीरों का शिकार होने के अपने अनुभवों को शेयर किया है और इसे बेहद खतरनाक करार दिया है।

श्रिया सरन का AI तीखा रिएक्शन

News18 संग श्रिया सरन ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की AI-मॉर्फ्ड तस्वीरों के आम होने के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीक महिलाओं के लिए बेहद परेशान करने वाली और असहज स्थिति पैदा करती है। अभिनेत्रियों को अक्सर इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है क्योंकि इंटरनेट पर उनके शरीर के अंगों को चर्चा का विषय बना दिया जाता है।

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "वह आपके ब्रेस्ट का साइज बदल देते हैं, अचानक आपने जो केप पहना था वह गायब हो जाता है या आपका ब्रेस्ट बड़ा दिखने लगता है। आपको इसे हल्के में लेना चाहिए। ऐसा कहने के बाद, यह परेशान करने वाला है और यह सही नहीं है।"

श्रिया का मानना है कि हालांकि AI तकनीक इंसानों की मदद करने और उन्हें बहुत कुछ नया देने की क्षमता रखती है, लेकिन इसका दुरुपयोग खतरनाक दिशा में भी ले जा सकता है। हर नई टेक्नोलॉजी के साथ इंसानों को जीना और उससे निपटना सीखना ही होगा।

फिल्मों के बदलते दौर पर की अभिनेत्री ने बात

इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के इस दौर पर बात करते हुए श्रिया ने अपने शुरुआती फिल्मी सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, तब चीजें आज जैसी नहीं थीं। उनकी पहली तीन फिल्मों के दौरान वैनिटी वैन जैसी सुविधाएं भी नहीं हुआ करती थीं और वे सभी कलाकार पेड़ों के नीचे बैठकर अपना लंच किया करते थे। हालांकि, उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके पास अपने पुराने डायरेक्टर्स और को-स्टार्स के साथ बिताई गई उन सुनहरी यादों का खजाना आज भी सुरक्षित है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रिया सरन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam 2) की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रही हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में उन्होंने नंदिनी सालगांवकर की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा है। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और दुनिया भर में शानदार कमाई कर रही है।

Updated on:
13 Oct 2026 10:40 am
Published on:
13 Oct 2026 09:48 am