बॉलीवुड

पार्टी में बेटी के बोल्ड डांस से शरमाई जया बच्चन, Video हुआ जबरदस्त Viral!

पार्टी में श्वेता पल्लू लटके...गाने पर जम कर नाच रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 2:58 PM IST
shweta bachchan
shweta bachchan

बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन अक्सर मीडिया से दूर ही रहती हैं। ज्यादातर उनकी तस्वीरें उनके परिवार के साथ ही होती हैं। लेकिन हाल ही में एक Wedding Reception के दौरान अमिताभ बच्चन की लाडली का दूसरा रुप ही सामने आया। पार्टी में श्वेता 'पल्लू लटके...' गाने पर जम कर नाच रही हैं।

लोगों ने किया चियर

पार्टी में दौरान श्वेता ने ‘पल्लू लटके’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया। गाने पर श्वेता का डांस देख कर हर कोई हैरान हो गया।डांस के दौरान सभी ने श्वेता को खूब चियर किया। श्वेता इस गाने पर अकेले डांस करती नजर आई हैं।गौरतलब है कि श्वेता को कभी भी कैमरा के आगे ऐसे बिंदास डांस करते हुए नहीं देखा गया। ऐसे में श्वेता का ये डांस पार्टी में मौजूद सभी लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

She's got em in her genes! Super fun #shwetabachchan

A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on

शर्मा गई जया बच्चन
इस बीच श्वेता बच्चन की मां जया बच्चन से भी श्वेता के साथ डांस करने के लिए कहा गया लेकिन जया बच्चन शरमा गईं।वो फ्लोर तक तो आई लेकिन फिर हंसते हुए वापस चली गई।

क्रीम कलर की साड़ी में दिखी श्वेता
बताते चलें कि बच्चन फैमिली में श्वेता बच्चन को छोड़ कर सभी एक्टर हैं। अमिताभ,जया,अभिषेक और ऐश्वर्या ये सभी फिल्म जगत में पूरी तरह से एक्टिव हैं। बी टाउन की पार्टीओं में भी वह कम ही दिखाई देती हैं। ऐसे में श्वेता बच्चन का ऐसा कातिलान डांस किसी के भी होश उड़ा सकता है। श्वेता ने इस मौके पर क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

शाहरुख खान की फिल्में नहीं देखते आमिर खान , खुद किया खुलासा

Published on: