26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख की फिल्में नहीं देखते आमिर खान, नहीं है सब All Is Well!

आमिर ने कहा कि उन्होंने आज तक शाहरुख की फिल्म 'स्वदेश' नहीं देखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:35 PM IST

aamir

aamir

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ना सिर्फ एक्टिंग में ही एक्सपर्ट है बल्कि वह अपने सभी काम जुझारुपन से करते हैं। इन दिनों वह पानी बचाने की मुहिम में जुटे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम में शिरकत की। यहां छात्रों से बातचीत के दौरान आमिर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

नहीं देखी शाहरुख की फिल्म
दरअसल छात्रों से बातचीत के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि क्या वह शाहरुख की फिल्म 'स्वदेश' देखकर श्रमदान के लिए प्रेरित हुए, तब आमिर के जवाब ने सबको चौंका दिया। आमिर ने कहा कि उन्होंने आज तक शाहरुख की फिल्म 'स्वदेश' नहीं देखी है।आमिर ने कहा कि फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर उनके काफी अच्छे दोस्त हैं,फिर भी उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है।

आमिर की अपील
1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर आमिर महाराष्ट्र में 'महाश्रमदान' के कार्यक्रम की भी योजना बना रहे हैं। आमिर ने बताया कि 'मजदूर दिवस के दिन हमने लोगों से महाराष्ट्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर महाश्रमदान करने की अपील की है।

इन सेलिब्रेटीज को किया Invite
आमिर खान ने महाश्रमदान की अपील करते हुए Tweet भी किया। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन , सचिन तेंदुलकर , रणवीर सिंह ,अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट , राजकुमार राव, ऋचा चड्डा और स्वरा भास्कर जैसे कलाकारों को भी टैग किया है।

बेटा भी साथ
चर्चा में जब आमिर से पूछा गया कि उनके बच्चे किस तरह इस काम में मदद कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि 'जुनैद हमारे साथ काम करने में काफी एक्टिव हैं। वह हर दिन मेरे साथ जाते हैं। आमिर ने कहा, 'हमने आजाद को भी पानी बचाने के लिए तैयार किया है। जब वह ब्रश करते हैं तो पानी की हर एक बूंद की कीमत समझते हुए उसे बचाने की कोशिश करते हैं। हमारा पूरा परिवार पानी का इस्तेमाल बड़े ही ध्यान से करता है।'

शूटिंग में व्यस्त
बताते चलें कि आमिर इस सोशल वर्क के साथ अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।हाल में फिल्म के राजस्थान के हिस्से की शूटिंग खत्म हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग