बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के समधी और श्वेता नंदा के ससुर राजन नंदा का हुआ निधन

मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का दुखद निधन हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 10:42 AM IST
shweta bachchan nandas father in law rajan nanda dies
shweta bachchan nandas father in law rajan nanda dies

देश के मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का दुखद निधन हो गया है। आपको बता दें, राजन नंदा बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के समधी और बड़ी बेटी श्वेता नंदा के ससुर थे। उन्होंने देर रात रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, बेटी नताशा, बेटा निखिल नंदा, बहु श्वेता बच्चन हैं। राजन के बेटे निखिल श्वेता बच्चन के पति और अमिताभ बच्चन के दामाद हैं।

इस खबर की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर दी। इस जानकारी के साथ ही उन्हेंने राजन नंदा को श्रद्धांजलि दी। रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपको प्यार देने के लिए धन्यवाद। हम आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल।’

गौरतलब है कि राजन नंदा रिश्ते में ऋषि कपूर के जीजा लगते हैं । रिद्धिमा कपूर के ट्वीट के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट किया। बता दें नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और दूसरे कृषि उपकरण बनाती है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब