बॉलीवुड

भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से नफरत करती हैं श्वेता नंदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के बाद से ही वह बच्चन परिवार की लाडली हैं। लेकिन ननद श्वेता को ऐश्वर्या की एक आदत से सख्त नफरत है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 4:12 PM IST
aishwarya_rai_bachchan1.jpg
Aishwarya Rai Bachchan Shweta Nanda

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की आदर्श बहू हैं। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के बाद से ही वह बच्चन परिवार की लाडली हैं। उनका अपनी सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। अक्सर तीनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन नन्द श्वेता नंदा के साथ उनके रिश्तों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें आती रहती हैं। एक बार श्वेता ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें भाभी ऐश्वर्या की एक आदत से काफी नफरत है।

ऐश्वर्या की एक आदत से है नफरत
दरअसल, एक बार श्वेता नंदा अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। यहां दोनों ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। वहीं, श्वेता ने भाभी ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा था, वह सेल्फ-मेड मजबूत महिला होने के साथ-साथ एक अच्छी मां, बहू और भाभी हैं। लेकिन मुझे उनकी एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती।

फोन कॉल्स का नहीं देतीं जवाब
इसके बाद श्वेता कहती हैं, 'ऐश्वर्या की सबसे खराब आदत है कि उन्हें फोन-मैसेज का जवाब देने की आदत नहीं है। वह कभी भी आपके फोन कॉल्स का जवाब नहीं देंगी। वह टाइम मैनेजमेंट बनाए रखने में भी बहुत बुरी हैं, जिसकी वजह से अक्सर सभी को देर होती है।' इसके बाद जब अभिषेक बच्चन से भी ऐश्वर्या की एक बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं, 'मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं, क्योंकि वह भी मेरे से प्यार करती हैं लेकिन उनकी पैकिंग स्किल्स बिल्कुल अच्छी नहीं है जो कोई सहन नहीं कर सकता।'

ऐश्वर्या से सबसे ज्यादा डरते हैं अभिषेक
इसके अलावा, श्वेता नंदा ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। करण ने अभिषेक से पूछा था कि वो अपनी मां जया बच्चन और ऐश्वर्या राय में से किससे सबसे ज्यादा डरते हैं। इस पर उनकी बहन ने बताया कि उन्हें ऐश्वर्या से सबसे ज्यादा डर लगता है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन