8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब रणबीर कपूर ने सेक्स लाइफ और पोर्न पर रखे थे अपने विचार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार करण जौहर के शो में रणबीर ने अपनी सेक्स लाइफ और पोर्न को लेकर बात रखी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 26 Jun 2021, 3:20 PM IST

ranbir_kapoor.jpg

Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म 'सांवरिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपनी एक्टिंग ने रणबीर ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं। एक बार रणबीर कपूर ने पोर्न और सेक्स को लेकर अपनी बात रखी थी, जिसे सुनकर रणवीर सिंह चौंक गए थे।

रणबीर कपूर ने सेक्स लाइफ पर की बात
दरअसल, एक बार बॉलीवुड के दो हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस शो में दोनों ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और करण के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। पोर्न को लेकर रणबीर ने ऐसी बात कह दी थी, जिसे सुनकर रणवीर सिंह और करण जौहर भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और पति सैफ अली खान के साथ लिफ्ट में फंसने पर क्या करेंगी करीना कपूर?

रणवीर सिंह का मजेदार रिएक्शन
रणबीर कहते हैं, 'अगर सेक्स में प्यार नहीं है तो यह हस्तमैथुन जैसा है। असल में ये उससे भी बुरा है।' इसके बाद पोर्न फिल्मों को देखने को लेकर रणबीर कपूर ने कहा, 'पोर्न अच्छी चीज नहीं है। यह हिंसक है, बिल्कुल हेल्दी नहीं है और डार्क है।' रणबीर कपूर की इस बार को सुनकर उनके बगल में बैठे रणवीर सिंह बड़ा ही मजेदार रिस्पॉन्स देते हैं। वह कहते हैं, 'भाई तूने गलत तरह का पोर्न देखा है।'

ये भी पढ़ें: आमिर खान के एक प्रैंक की वजह से जूही चावला 7 साल तक रही थीं नाराज

आलिया भट्ट को कर रहे हैं डेट
बता दें कि रणबीर कपूर अपने बयानों के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद वह काफी वक्त से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों पहले अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाते थे लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों खुलेआम मीडिया के सामने आने लगे। दोनों को बॉलीवुड की पार्टीज और फंक्शन में साथ देखा जाता है। खबर तो ये भी है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का इशारा का किया था कि वह 2020 में आलिया से शादी करने वाले थे लेकिन कोविड के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में देखने ये होगा कि रणबीर और आलिया कब शादी के बंधन में बंधते हैं।