बॉलीवुड

शादी की खबरों के बीच Siddharth Malhotra और Kiara Advani का हुआ ब्रेकअप?, सामने आई बड़ी वजह

आलिया-रणबीर के बाद इंडस्ट्री में कई कपल्स की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. इन्हीं में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का भी नाम शामिल था, जो अब ब्रेकअप की खबरों में बदल गया है.
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 4:47 PM IST
Siddharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की खबरें ब्रेकरअप की खबरों में बदलीं
Siddharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की खबरें ब्रेकरअप की खबरों में बदलीं

इन दिनों बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले आलिया-रणबीर की शादी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage) के बाद इंडस्ट्री के ऐसे कई लव बर्ड्स हैं, जिनकी शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं. इन्हीं में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी भी शामिल है. दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं और शादी की खबरों के सामने आने के बाद बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं.

इसी बीच दोनों के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि दोनों की शादी का उनका इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा. दरअसल, सामने आ रही खबरों की माने तो शादी की इन खबरों की बीच दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो चली हैं. जी हां, बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों पर विराम लग चुका है. सिद्धार्थ और कियारा ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है. सामने आ रही खबरों की माने तो सिद्दार्थ और कियारा ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.

साथ ही बताया जा रहा है कि कपल ने एक-दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया है. हालांकि, दोनों के इस ब्रेकअप का कारण अभी तक किसी के सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. दोनों फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए थे. इसकी के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक भी आने लगे और देखते ही देखते डेट करने लगे. दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया है और बताया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

वहीं कियारा और सिद्धार्थ ने अपने रिश्तों को कभी भी ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं किया था और न ही अब ब्रेकअप की खबरों पर कोई बयान जारी हुआ है, लेकिन दोनों को अक्सर डिनर डेट और वेकेशन परस्पॉट किया जाता था. वहीं दोनों अगर काम की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'भूलभुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा भी उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं. वहीं सिद्धार्थ भी अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन