बॉलीवुड

Sidharth-Kiara ने कुछ ऐसे किया अपने प्यार का ऐलान, फैंस भी बोले – ‘जबरदस्त जोड़ी’

काफी समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं हो रही। कभी इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं तो कभी इसके पैचअप की खबरें सामने आईं। इसी बीच दोनों का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2022, 3:52 PM IST
Sidharth-Kiara ने कुछ ऐसे किया अपने प्यार का ऐलान
Sidharth-Kiara ने कुछ ऐसे किया अपने प्यार का ऐलान

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती हैं, तो कभी ब्रेकअप की, तो कभी पैचअप की। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। हाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों अपनी फिल्म 'शेरशाह' के रोमांटिक गाने 'रातां लम्बियां' पर एक साथ रोमांटिद पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रही है।

साथ ही उनके इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा '#1YearOfShershaah #SameFeelDifferentReel "Yeh Dil Maange More"'। साथ ही उनके इस वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी को 'जबरदस्त जोड़ी' बताया जा रहा है। फिल्म 'शेरशाह' में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिली थी, जिसको काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें:Taapsee Pannu को लेकर Anurag Kashyap ने सरे आम कह दी ऐसी 'भद्दी बात'; एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान


साथ ही इसी फिल्म के सेट से दोनों के बीच रोमांस भी शुरू हुआ था। दोनों की इस फिल्म को 1 साल हो चुका है। इन्हीं यादों को ताजा करते हुए दोनों का ये वीडियो शेयर की गई है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। साथ ही काफी दमदार कमाई की थी। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की है, लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पोर्ट किया गया है, जिससे फैंस इस बात अंदाजा लगाते रहते हैं कि दोनों के प्यार की खिचड़ी पक रही है।


वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' शामिल है। इसके अलावा वो फिल्म 'योद्धा' और फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगे। वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो, उनकी आखिरी रिलीज फिल्में 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जियो' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बाद वो 'भेड़िया' और 'मिस्टर लेले' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में भी नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट के बीच Aamir Khan ने फहराया तिरंगा, लोग बोले - 'दिखावा बंद करों'

Published on: