1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट के बीच Aamir Khan ने फहराया तिरंगा, लोग बोले – ‘दिखावा बंद करों’

'हर घर तिरंगा' के तहत हर कोई अपने घर पर तिरंगा लगा रहा है। ऐसे में एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने घर पर तिरंगा फहरा, लेकिन लोगों को उनकी ये बात कुछ खास पसंद नहीं आ रही। लोगों का मानना है वो दिखावा कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Aug 2022, 2:32 PM IST

'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट के बीच Aamir Khan ने फहराया तिरंगा

'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट के बीच Aamir Khan ने फहराया तिरंगा

11 अगस्त को आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित होती हुई नजर आ रही है। फिल्म के रिलीज के तीसरे दिन भी ज्यादातर सिनेमाघर खाली ही नजर आ रहे हैं। आमिर खान और उनकी फिल्म को काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर बायकॉट को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आमिर लोगों से अपनी फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही वो लोगों को खुश करने के लिए काफी जतन करत हुए भी नजर आ रहे हैं। हाल में आमिर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने घर पर तिरंगा फहरा।

उनकी कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। फोटो में आमिर अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं, जहां उनके घर की बालकनी में तिरंगा लगा हुआ भी नजर आ रहा है। साथ ही आमिर के साथ उनकी बेट इरा खान (Ira Khan) भी नजर आ रही है। उनकी इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो ज्यादातर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

एक यूजर लिखता है कि 'अब ये दिखावा बंद करना बंद करो'। वहीं एक और यूजर लिखता है 'फिल्म तो फ्लॉप हो गई अब इसका कोई फायदा नहीं है'। वहीं एक यूजर इरा पर कमेंट करते हुए कहा है कि 'इरा अपने पिता से कहती हैं कि ये सब करने की क्या जरूरत है पापा'। इसके अलावा लोग फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर भी अपना गुस्सा जता रहे हैं, जिसमें एक्टर एक पाकिस्तानी आतंकवादी की जान बचाते नजर आते हैं, जिसको लेकर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'प्लीज फिल्म का बायकॉट मत कीजिए', खाली सिनेमाघरों और कैंसिल शोज को देखते हुए बदले Kareena Kapoor के सुर, अब लोगों से कर रहीं रिक्वेस्ट


खैर, आमिर ने सच में तिरंग देश प्रेम में लगाया है या किसी स्टंट के चलते लगाया है ये तो वहीं जानते हैं। वहीं अगर उनके बायकॉट को लेकर बात की जाए तो, सोशल मीडिया पर उनका बायकॉट उनके कुछ पुराने बयानों को लेकर भी हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार बताया था कि 'उनकी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) को इस देश में डर लगता है वो अपने बच्चों को लेकर भी डरती हैं'। इसके अलावा उनके कई फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जिनमें वो तुर्की की फर्स्ट लेडी के साथ नजर आए थे वो भी तब जब तुर्की के साथ भारत के संबंध कुछ खास नहीं चल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'पीके' में हिंदू देवी-देवाताओं का अपमाना किया था। आमिर की इस सभी बातों से लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में बात करें तो, इसमें उनके साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें: 'पाक आतंकी' से हमदर्दी को लेकर Aamir Khan पर लगा भारतीय सेना के अपमान का आरोप, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज