1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taapsee Pannu को लेकर Anurag Kashyap ने सरे आम कह दी ऐसी ‘भद्दी बात’; एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान

हाल में अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी फिल्म 'दुबारा' के प्रमोशन के लिए एक चैट शो में पहुंचे थे, जहां निर्देशक ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसी भद्दी बात कह दी की, लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Aug 2022, 3:14 PM IST

Taapsee Pannu को लेकर Anurag Kashyap ने सरे आम कह दी ऐसी बात

Taapsee Pannu को लेकर Anurag Kashyap ने सरे आम कह दी ऐसी बात

इन दिनों फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ (Dobaara) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल में वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक चैट शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने निर्देशक ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसा भद्दा कमेंट कर दिया, जिसको सुनने के बाद एक्ट्रेस हैरान रह गईं। साथ ही निर्देशक को लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ कनन (Siddharth Kannan) के साथ अपने एक इंटरव्यू के दौरान जब उनके स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बात की जा रही थी।

इसी बीच अचानक निर्देशक बीच में बोले ‘मेरे स्तन तापसी पन्नू से बड़े हैं’। इस बात को सुनने के बाद एक्ट्रेस काफी हैरान रह गई थीं। भले ही उन्होंने निर्देशक की इस बात को हंसी में टाल दिया, लेकिन चंद मिनटो के लिए एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अनुराग को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रही इस वीडियो में दोनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ निर्देशक अनुराग से बोलते हैं कि ‘सर, आप भी एक न्यूड फोटोशूट करवाएं। मेरा यकीन मानिए जिस तरह आपकी तोंद बाहर निकलकर आएगी। वो फोटोशूट वायरल होग’। कनन की इस बात पर एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘प्लीज हॉरर शो शुरू मत करो’।

यह भी पढ़ें:'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट के बीच Aamir Khan ने फहराया तिरंगा, लोग बोले - 'दिखावा बंद करों'


वहीं तापसी की इस बात का जवाब देते हुए सिद्धार्थ कहते हैं कि ‘तुम कॉम्प्लेक्स हो और जलती हो, क्योंकि तुम जानती हो कि अनुराग सर वायरल हो जाएंगे और उन्हें पब्लिसिटी मिल जाएगी’। इस बात पर अनुराग कहते हैं कि ‘हां, ये तो मुझसे वैसे ही डरती है। इसको तो मुझसे केवल इसी वजह से कॉम्प्लेक्स है कि मेरे स्तन इससे बड़े हैं’।

अब इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अनुराग और तापसी दोनों को ही ट्रोल करना शुरू की दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स निर्देशक को घटिया बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’। वहीं एक और यूजर ने कहा कि ‘अब यही बातें रह गई आप लोगों के पास करने को’। इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि ‘मजाक और हद पार करने के बीच में एक छोटी सी लाइन होती है’।

यह भी पढ़ें:'प्लीज फिल्म का बायकॉट मत कीजिए', खाली सिनेमाघरों और कैंसिल शोज को देखते हुए बदले Kareena Kapoor के सुर, अब लोगों से कर रहीं रिक्वेस्ट