बॉलीवुड

शेरशाह: सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कियारा आडवाणी तक, फिल्म के सितारों को मिली इतनी फीस

कारगिल वॉर हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी को दिखाती बॉलीवुड फिल्म 'शेरशाह' को खूब तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को सराहा गया है। ऐसे में आइए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर फिल्म के अन्य सितारों को कितनी फीस मिली है।
3 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 1:23 PM IST
shershaah_starcast_fees.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेरशाह' को दर्शकों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिला है। कारगिल वॉर में कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभा सिद्धार्थ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी सबसे ज्यादा रेटिंग दी गई है। यह किसी हिन्दी फिल्म के लिए दी गई सबसे ज्यादा रेटिंग है। साथ ही फिल्म को भारत सहित पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पसंद किया जा रहा है। हालांकि वहां फिल्म को बैन कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मूवी के सितारों को कितनी फीस दी गई है-

सिद्धार्थ मल्होत्रा

'शेरशाह' मूवी के लीड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस मूवी में कैप्टन विक्रम बत्रा रोल अदा कर खूब वाहवाही लूटी है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, बतौर फीस सिद्धार्थ को 7 करोड़ रुपए दिए गए।

कियारा आडवाणी

इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का रोल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने निभाया है। कियारा को इस रोल के लिए रिपोर्ट के अनुसार 4 करोड़ रुपए फीस मिली है।

निकितिन धीर

'शेरशाह' में इंडियन आर्मी के मेजर अजय सिंह जसरोटिया का किरदार निकितिन धीर ने निभाया। उन्हें बतौर फीस 35 लाख रुपए मिले हैं।

पवन चोपड़ा

फिल्म में विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा का रोल पवन चोपड़ा ने निभाया है। उन्हें इस रोल के लिए 50 लाख रुपए मिले हैं।

शिव पंडित

फिल्म 'शेरशाह' में लेफ्टिनेंट संजीव जिमी जामवाल का रोल शिव पंडित ने निभाया। इसके लिए उन्हें 45 लाख रुपए बतौर फीस मिले।

निल चरनजीत

फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा के दोस्त नाएब सूबेदार बंसीलाल का किरदार निभाने वाले कलाकार अनिल चरनजीत को बतौर फीस 25 लाख रुपए मिले हैं।

मीर सरवर

फिल्म 'शेरशाह' में मीर सरवर ने हैदर का रोल अदा किया है। उन्हें बतौर फीस 25 लाख रुपए मिले।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार