'तुम सबके लिए, माधुरी दीक्षित की तरफ से'
गौरतलब है कि साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम बत्रा के भाई विशाल ने इस बारे में बताया था। विशाल ने कहा कि विक्रम के रेडियो कम्यूनिकेशन को एक पाकिस्तानी ने डिस्टर्ब कर दिया और बोला शेरशाह, उनका कोडनेम, इधर मत आना, नहीं तो तुम्हारा नुकसान होगा। पाकिस्तानी की ये बात सुन विक्रम को गुस्सा आ गया। इस पर विक्रम ने जवाब में कहा,'वहीं रहना, एक घंटे में तुम्हारे पास आ रहे हैं। इस पर पाकिस्तानी ने कहा,'तुम जानते हो, हम तुम्हे मारने आ रहे हैं और तुम्हारी फेवरिट बॉलीवुड एक्ट्रेस लेकर जाएंगे।' विक्रम ने पाकिस्तानियों से लोहा लेते हुए उनके सारे बंकर्स ढेर कर दिए और कहा,'तुम सबके लिए, माधुरी दीक्षित की तरफ से।'