बॉलीवुड

मैं अगले जन्म में वापस आउंगा…पिछले जन्म में किसान सिद्धार्थ शुक्ला ने पत्नी शहनाज से किया था वादा, हैरानी भरा दावा

Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill Past Life Truth Claim: दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक चौंकाने वाला दावा हुआ है। उनके और शहनाज गिल का पिछले जन्म में भी कनेक्शन था, ऐसे दावे से इस वक्त हर कोई हैरान है।

2 min read
Feb 26, 2026
Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill (सोर्स- sora)

Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill Past Life Truth Claim: अभिनेत्री शहनाज गिल और एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के पिछले जन्म को लेकर एक चौंकाने वाला दावा हुआ है। दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला की पिछली जिंदगी को लेकर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने हैरान करने वाला दावा किया है। एक्सपर्ट ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा मेरे सामने आई…मरने के बाद नया जन्म ले चुके अभिनेता? पांच साल बाद मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला दावा

पिछले जन्म में सिद्धार्थ की पत्नी थीं शहनाज?

टेलीविजन के चहेते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए अब कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही याद करते हैं। उनकी अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर दिया था।

अब उनकी मौत के वर्षों बाद एक नया दावा सामने आया है, जिसमें उनके पिछले जन्म और अगले जन्म को लेकर हैरान करने वाली बातें कही गई हैं। साथ ही, शहनाज गिल के साथ उनके रिश्ते को भी पिछले जन्म से जोड़ा गया है।

क्या है पूरा दावा? (Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill Past Life Truth Claim)

‘मिस्टिक जर्नी पॉडकास्ट’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट रितिका बजाज ने यह दावा किया है कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा से संपर्क किया है। उनके अनुसार, फिलहाल सिद्धार्थ ने नया जन्म नहीं लिया है और वे “पितृ लोक” में हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि वह अपने अगले जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले जन्म में भी था साथ?

पॉडकास्ट में यह भी दावा किया गया कि सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता सिर्फ इस जन्म का नहीं था, बल्कि पिछले जन्म से ही उनका गहरा नाता था। एक्सपर्ट के मुताबिक, पिछले जन्म में सिद्धार्थ को दिल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी हो गई थी। उस समय शहनाज ने उनका इलाज करवाया था।

इतना ही नहीं, दावा यह भी है कि जब सिद्धार्थ की तबीयत बहुत खराब थी, तब उन्होंने शहनाज से वादा किया था कि वह अगले जन्म में फिर लौटेंगे, ताकि इस प्यार और एहसान का कर्ज चुका सकें।

क्या पिछले जन्म में पत्नी थीं शहनाज? (Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill Past Life Truth Claim)

पॉडकास्ट में एक और बड़ा दावा किया गया। कहा गया कि पिछले जन्म में शहनाज, सिद्धार्थ की पत्नी थीं। सिद्धार्थ खेती किया करते थे। जब वह बीमार पड़े, तो शहनाज ने अपने गहने बेचकर उनके इलाज का खर्च उठाया। बताया गया कि शहनाज ने अपनी पूरी जिंदगी उनकी सेवा में लगा दी थी। इसी वजह से इस जन्म में भी दोनों की मुलाकात हुई।

सच या सिर्फ दावा? (Sidharth Shukla-Shehnaaz Gill Past Life Truth Claim)

इन सभी बातों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ये बातें सिर्फ पॉडकास्ट में किए गए दावों पर आधारित हैं। ऐसे विषयों को हमेशा सोच-समझकर और संतुलित नजरिए से देखना चाहिए।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस ने हमेशा प्यार दिया है। चाहे ये बातें सच हों या न हों, लेकिन फैंस के दिलों में दोनों के लिए जो प्यार है, वह आज भी कायम है।

ये भी पढ़ें

मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा…रश्मिका ने चूमा पति का माथा, शादी की खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर

Published on:
26 Feb 2026 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर