बॉलीवुड

Sikandar Box Office Collection Day 4: ‘सिकंदर’ की आंधी हुई शांत, चौथे दिन कलेक्शन हुआ धड़ाम 

Sikandar Box Office Collection Day 4: फिल्म सिकंदर का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म फ्लॉप कैटेगरी में जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 8:24 AM IST
Feature image
Salman Khan

Sikandar Box Office Collection Day 4: भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। थिएटर दर्शकों के लिए तरस रहे है। ईद पर फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा था, लेकिन ईद के बाद कलेक्शन का दम निकल गया है। सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, लेकिन उन्हें सलमान से एक एंटरटेनर फिल्म की उम्मीद थी जो शायद सिकंदर में उन्हें नहीं मिली। फिर भी कई ऐसे फैंस हैं जो फिल्म को अच्छा बता रहे हैं वहीं कई दर्शक इसे बेहद खराब में गिन रहे है। ऐसे में अब फिल्म का चौथे दिन बुधवार का कलेक्शन सामने आ गया है, फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। आइये जानते हैं सिकंदर ने कितना बिजनेस किया….

सिकंदर का चौथे दिन निकला दम (Sikandar Box Office Collection Day 4)

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ने पहली बार सिकंदर में स्क्रीन शेयर की है। ऐसे में फिल्म का ज्यादा प्यार न मिल पाना बेहद निराशाजनक है। ओपनिंग पर सिकंदर ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन सिकंदर ने शानदार छलांग लगाई और कलेक्शन 29 करोड़ रुपए पहुंच गया, लेकिन तीसरे दिन फिर कलेक्शन महज 19 करोड़ रुपए हुआ। इसके बाद सिकंदर ने रिलीज के चौथे दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को महज 9.75 करोड़ रुपए कमाए। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर रिलीद के दूसरे दिन आंधी कलेक्शन हुआ जो केवल 4 दिन में शांत हा गया। लेकिन अब वीकेंड पर उम्मीद है कि सिकंदर एक धुआंधार कलेक्शन कर सकती है।

सिकंदर क्या जाएगी फ्लॉप कैटेगरी में? (Salman Khan New Movie Sikandar)

फिल्म सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगदास है। वह पहले आमिर खान की 'गजनी' को डायरेक्ट कर चुके हैं। लेकिन 'गजनी' जैसी सिकंदर को ब्लॉकबस्टर नहीं बना पाए। सिकंदर का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अब अगर ऐसे ही सिकंदर कलेक्शन करती रही तो लगता है कि ये अपना आधा बजट भी पूरा नहीं कर पाएगी और फ्लॉप कैटेगरी में जा सकती है। फिलहाल, मेकर्स को उम्मीद है कि ये वीकेंड पर कुछ अच्छा कर सकती है।

Updated on:
3 Apr 2025, 8:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’