Sikandar collection day 3: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी और इसका बज ट्रेलर और टीजर में ही देखने को मिल गया था, लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई में काफी अंतर आ रहा है। जहां ओपनिंग पर भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, वहीं तीसरे दिन भी कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। थिएटर से बाहर निकल रही ऑडियंस सलमान की परफॉर्मेंस और कहानी से निराश है। यही वजह है कि ईद के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। Sacnilk के आंकड़ो के अनुसार, फिल्म 'सिकंदर' ईद की छुट्टी के बाद यानी मंगलवार को 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।