Prakriti Kakar wedding photos: सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने हाल ही में एंटरप्रेन्योर विनय आनंद के साथ गुपचुप शादी रचाई है, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतक काफी हैरान रह गए हैं। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।
Prakriti Kakar wedding photos: 'हवा हवा', 'भीगी लू' और 'कतरा कतरा' जैसे सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बनाने वाली फेमस सिंगर प्रकृति कक्कड़ (Prakriti Kakar) अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्रकृति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एंटरप्रेन्योर विनय आनंद के साथ जयपुर के पास स्थित ऐतिहासिक 'फोर्ट बरवारा' में एक प्राइवेट लेकिन बेहद शानदार समारोह में सात फेरे लिए है।
प्रकृति ने आज रविवार, 25 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की पहली झलक शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा-सा कैप्शन दिया- "जस्ट मैरिड, 23.01.2026।" इस कपल ने 23 जनवरी को ही शादी कर ली थी, लेकिन इसकी जानकारी 2 दिन बाद सार्वजनिक की गई।
इनके वायरल फोटोज में आप देख सकते है कि अपनी शादी के खास मौके पर प्रकृति ने गुलाबी (Pink) रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने एमरल्ड-ग्रीन (पन्ना) ज्वेलरी के साथ टीम-अप किया था। तो वहीं, दूल्हे राजा विनय आनंद आइवरी रंग की शेरवानी में काफी जंच रहे थे। दोनों की जोड़ी को फैंस और सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है।
इतना ही नहीं, तस्वीरें सामने आते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया, जिस पर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने 'बधाई' लिखते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया, तो वहीं मानुषी छिल्लर ने लिखा, "कितना सुंदर, बधाई।" इंडस्ट्री के अन्य कई सितारों ने भी नवविवाहित जोड़े पर अपना प्यार लुटाया। बता दें, प्रकृति और विनय की सगाई अप्रैल 2025 में लंदन में हुई थी। ये एक सरप्राइज प्रपोजल था, जिसे विनय ने प्रकृति की बहनों आकृति और सुकृति कक्कड़ के साथ मिलकर प्लान किया था। प्रकृति ने बताया था कि वो वहां एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गई थीं और उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि विनय उन्हें प्रपोज करने वाले हैं।
जयपुर में शाही शादी के बाद अब जश्न का सिलसिला आगे बढ़ने वाला हैं। सिंगर ने पहले ही जानकारी दी थी कि उनकी शादी के बाद दिल्ली में एक समारोह होगा और उसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल होंगे, जो प्रकृति के इस खास सफर का हिस्सा रहे हैं।