बॉलीवुड

अदनान सामी के पद्मश्री विवाद पर इस बॉलीवुड सिंगर ने कही ऐसी बात, इंडस्ट्री के कई लोग हो सकते हैं नाराज

जबसे अदनान सामी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है, तबसे वो विवादों में घिर गए हैं।
2 min read
• •
Feb 03, 2020
अदनान सामी
अदनान सामी

भारत सरकार ने जबसे अदनान सामी को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की है, तबसे वो विवादों में घिर गए हैं। सरकार की ओर से अदनान को दिया जानेवाला चौथा भारत का सर्वोत्तम सम्मान कुछ लोगो को रास नही आ रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि ये सम्मान उनसे ले लेना चाहिए क्योंकि वो पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।

हाल में अपने एल्बम 'क्यों' के टाइटल गाने की लॉन्च पर गायक शाहिद माल्या पहुंचे,जिस गाने को खुद उन्होंने गाया है। इसमें भारत और पाकिस्तान की लव स्टोरी दिखाई गई हैं। इस मौके पर सिंगर शाहिद माल्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अदनान सामी को इतना बड़ा सम्मान दिया गया है तो सरकार ने कुछ सोच समझकर किया होगा। उनसे ये सम्मान नही लिया जाना चाहिए। उन्हें तो भारत की नागरिकता मिल चुकी है। वो एक प्रतिभाशाली शख्शियत हैं और इस सम्मान के हकदार हैं।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने के मामले में सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इंदौर में एक रैली की संबोधित करते हुए कहा, 'इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। सरकार ने इसी प्रक्रिया के तहत अदनान सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिए भी चुन लिया। आप हमें (सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी) गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो। यह तो इस सरकार का हाल है और ये लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, एंटीनेशनल और पता नहीं क्या-क्या बताते रहते हैं।

Updated on:
03 Feb 2020 01:03 pm
Published on:
03 Feb 2020 01:03 pm
Also Read
View All
पहले रणवीर को पकड़ा, अब रणबीर के पीछे पड़ गए ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना के ‘रामायण’ पर बयान के बाद लोगों ने पूछे सवाल

‘हम पावर कपल हैं’, सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को बताया ‘पावरफुल बहू’, गोविंदा को लेकर लोगों ने पूछे सवाल

‘बेहोश हो गई थीं श्रीदेवी’, राम गोपाल वर्मा से जुड़ा है किस्सा, ‘चालबाज’ के निर्देशक का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

‘इंडस्ट्री में ज्यादा जोड़ियां बची नहीं हैं’, गोविंदा-कोमल के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा के साथ कश्मीरा शाह ने दिए पोज

‘मैं हमेशा सेट पर मौजूद रहूंगी’, अमिताभ-रेखा की फिल्म ‘सिलसिला’ के लिए एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त, वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी का खुलासा