बॉलीवुड

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने निभाया ‘मां’ का फर्ज! लिया जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला

Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने मां बनने से पहले ही एक शानदार काम किया है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी काफी खुश हो जाएंगे।

less than 1 minute read
Jul 26, 2024
Deepika Padukone News

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और नई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दीपिका की इस फिल्म ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। इसी बीच अब दीपिका ने एक शानदार काम किया है। दीपिका जल्द मां बनने वाली हैं। वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में दीपिका ने जो काम किया है उसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं और वह दीपिका को एक आदर्श मां बता रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने किया अनोखा काम (Deepika Padukone News)

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने 'द व्हाइट लोटस एस 3' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया हैं। वह काफी प्रोजेक्ट को न कर चुकी हैं। क्योंकि वह इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज पर है और अपना पूरा ध्यान इसी पर लगाना चाहती हैं। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि रणवीर पत्नी दीपिका को इस समय ऑनलाइन ट्रोलिंग और नफरत से बचा रहे हैं।

खबर है कि मां बनने के बाद दीपिका हैंड्स ऑन मॉमी बनना चाहती हैं। वो अपने पहले बच्चे को अपना पूरा समय देना चाहती हैं और उसका अच्छी तरह ख्याल रखना चाहती हैं। ऐसे समय में वह अपना समय और ध्यान काम पर नहीं लगाना चाहती हैं। सूत्र ने आगे कहा, उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने एक बहुत ही बड़ी इंटरनेशनल सीरीज को मना कर दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर