
Singham Again Update: सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें कई बॉलीवुड स्टार हैं, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। बस इसका क्लाइमैक्स सीन शूट होना बाकी है।
क्लाइमैक्स सीन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बहुत बड़ा प्लान बनाया है वो भी 500 लोगों को साथ लेकर।
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी मुंबई के विले पार्ले में गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में मूवी का क्लाइमैक्स शूट कर रहे हैं। इसमें कई किरदारों को राक्षसों की वेशभूषा में दिखाया जा रहा है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पहले से ही चल रहा है और निर्देशक ने बस इसमें कुछ और चीजें जोड़ने का फैसला किया।
ये भी पता चला है कि फिल्म निर्माता ने लगभग 500 लोगों की भीड़ के साथ शूटिंग की, क्योंकि उन्हें दृश्य में भारी भीड़ की जरूरत थी। दरअसल, रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के क्लाइमैक्स को और भी ज्यादा भव्य और प्रभावशाली बनाना चाहते थे।
इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज से दो महीने पहले शूटिंग करने का फैसला किया। बहुत जल्द ही ये सीन भी शूट हो जाएंगे। सिंघम अगेन में अजय देवगन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स का स्पेशल अपियरेंस है।
ये फिल्म इस साल 1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसका कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। अब देखना ये है कि दर्शक किसे सबसे अधिक पसंद करते हैं।