बॉलीवुड

सोशल मीडिया सेंसेशन Ranu Mondal पॉपुलर होने के बाद भी इंडस्ट्री से हैं गायब, काम ना मिलने की खबर आई सामने!

रानू मंडल ( Ranu Mondal ) को नहीं मिल रहा इंडस्ट्री में काम फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाए थे दो गाने काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं रानू
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 10:35 AM IST
Social Media Sensation Ranu Mondal Is Missing From The Industry
Social Media Sensation Ranu Mondal Is Missing From The Industry

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का ही प्लेटफॉर्म नहीं है। बल्कि अब सोशल मीडिया के जरिए लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। जिनमें से एक हैं रानू मंडल। रेलवे स्टेशन पर बुरी हालत में लता मंगेशकर का गाना प्यार का नगमा गा कर इस महिला की वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वीडियो तेजी से वायरल हुई और फिर वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। यही नहीं रानू मंडल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने तक मौका मिला। लेकिन अचानक से वह गायब हो गई हैं। कोई नहीं जानता कि इस वक्त वह कहां हैं।

पॉपुलर होने के बाद बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya) ने अपनी मूवी 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए उनसे दो गाने रिकॉर्ड करवाए थे। जो कि सुपरहिट साबित हुए थे। इसी के साथ हिमेश पर इल्जाम भी लगा कि उन्होंने रानू मंडल की आवाज़ में केवल धुन को ही रखा। उन्होंने रानू को काम देकर बस लाइम लाइट में आने की कोशिश की। फिल्म का गाना 'तेरी-मेरी कहानी' काफी हिट हुआ था।

वहीं हाल ही में रानू मंडल को लेकर यह खबरें भी सामने आईं थीं कि वह रामायण फेम दीपिका चिखिलया की अपकमिंग फिल्म सरोजिनी में गाती हुईं दिखाई देंगी। बावजूद इसके रानू मंडल आज भी सुर्खियों से गायब हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इन दिनों रानू हैं कहां। वैसे आपको बतातें चलें कि आखिरी बार रानू को बंगाली सिंगिग शो में देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी आवाज़ में सभी को गाना भी गाकर सुनाया था।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब