बॉलीवुड

इनाया के बालों को लंबे कराने के लिए Soha Ali Khan खिलाती हैं ये खास चीज

एक्ट्रेस सोहा अली खान ( Soha Ali Khan ) ने की बादाम के फायदों पर चर्चा कोरोना काल में बादाम से बढ़ेगी लोगों की इम्युनिटी घर में बेटी इनाया नॉमी खेमू ( Inaaya Naumi Kemmu ) को भी है बादाम खाना खूब पसंद
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 3:37 PM IST
Soha Ali Khan Discusses The Benefits Of Almonds
Soha Ali Khan Discusses The Benefits Of Almonds

नई दिल्ली। इन दिनों कई देश कोरोनावायरस ( coronavirus ) के कहर से गुज़र रहे हैं। कई लाखों लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां बैठे हैं। ऐसे में सभी इन दिनों इम्युनिटी कैसे बढ़ाई जाए इस पर ही विचार कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सोहा अली खान ( Soha Ali Khan ) ने लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने और स्वस्थ रहने की कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे योगा और एक्सरसाइज के साथ वह फिट रहती हैं।

बादाम से बढ़ेगी इम्युनिटी

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक मुट्ठी बादाम रोज़ाना खाने से लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बादाम को यदि रोज़ाना की डाइट में शामिल किया जाए तो वह शरीर को काफी मजबूत बनाता है। वह खुद भी रोज़ाना 25 से 30 बादाम अपनी डाइट में लेती हैं।

पानी में डूबाए गए बादामों को ना छीलें

सोहा ने ठीक तरह से बादाम को खाने का तरीका भी बताया है। अक्सर घरों में देखा जाता है कि रातभर बादामों को भिगोग कर रखा जाता है और फिर नाश्ते में उन बादामों को छिलकर खिलाया जाता है। जिसे सोहा ने पूरी तरह से गलत बताया है। सोहा कहती हैं कि बादाम भिगोकर खाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें छिलकर खाना गलत है, क्योंकि बादाम के छिलकों में ही कई पोषक तत्व होते हैं। जो बॉडी को स्वस्थ बनाते हैं।

बादाम से है इनाया को प्यार

सोहा ने अपनी बेटी इनाया के बारें में भी बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि इनाया बेशक बहुत छोटी है, लेकिन उन्हें बादाम खाना बेहद पसंद है। वह अब खुद से किचन में जाकर बादाम ले लेती है। सोहा बताती हैं कि इन दिनों इनाया को बाल लंबे करने का शौक चढ़ गया है। वह चाहती हैं कि उनके लॉन्ग हेयर्स हो। इसलिए जब भी इनाया कुछ खाने से माना करती हैं। तो वह उन्हें कहती हैं कि यह खाने से उनके बाल लंबे होंगे। जिसे इनाया झट से खा लेती हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन