
बॉलीवुड में अनिल कपूर ऐसा नाम है जो आज भी सबसे फिट और हैंडसम लगते हैं। अनिल 61 साल के हो गए हैं लेकिन आज भी वह जवान दिखते हैं। अनिल कपूर की वाइफ सुनीता अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है। वैसे तो 90 के दशक में अनिल पर बहुत सी लड़कियां मरती थी लेकिन उनको सुनीता से पहली नजर में प्यार हो गया था।
आॅडिशन के दौरान हुई आंखे चार:
उन दिनों अनिल कपूर का स्ट्रगल दौर चल रहा था। वह आॅडिशन के लिए जाया करते थे। इसी दौरान उन्होंने सुनीता को पहली बार देखा और पहली ही झलक में प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने सुनीता से मिलने की कोशिश की। साथ ही उनके बारे में पता भी लगाया। अनिल को पता चला कि वह तो एक सक्सेसफुल मॉडल है। उस वक्त अनिल कपूर काम मांगने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के दरवाजे खटखटा रहे थे। इसके बाद अनिल ने सुनीता के करीबी जो उनके भी दोस्त थे, उनसे बात की और अपने दिल की बात बताई।
दोस्तों ने दिया सुनीता का नंबर:
दोस्तों ने अनिल को सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों के बीच में फोन पर बातें होने लगी। फोन पर ही अनिल उन्हें पटाने की कोशिश करने लगे।
डेट पर ले जाने के पैसे नहीं थे:
उस समय अनिल कपूर का स्ट्रगल दौर था। ऐसे में वे सुनीता से बाहर कहीं मिलने की तो सोच रहे थे लेकिन उनके पास उन्हें डेट पर ले जाने के पैसे नहीं थे। बाद में सुनीता ने खुद ही अनिल को मिलने के लिए बुलाया। सुनीता ने फोन पर अनिल से पूछा कैसे आ रहे हो तो उन्होंने जवाब दिया बस से। इस पर सुनीता ने उनसे टैक्सी में आने को कहा पैसे वह दे देगी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और प्यार गहरा होता चला गया। अनिल ने कई बार सुनीता से पैसे लिए और बदले में वह उन्हें एक्टिंग करके दिखाते थे।
फिल्म 'मशाल' ने बदली अनिल की जिंदगी:
अनिल कपूर जल्द ही सक्सेसफुल होकर सुनीता से शादी करना चाहते थे। धीरे—धीरे उनको फिल्मेंं मिलना शुरू हो गई लेकिन तब तक उनको सफलता नहीं मिली थी। साल 1984 में आई फिल्म 'मशाल' ने उन्हें वो रुतबा दिया जिसका उन्हें इंतजार था। इस फिल्म के बाद उन्होंने सुनीता को शादी के लिए ऑफर कर दिया ।
शादी करने को लेकर हो गए थे कंफ्यूज:
अनिल कपूर शादी करने को लेकर कंफ्यूज हो गए थे। दरअसल उनसे लोगों ने कहा कि अगर शादी कर ली तो कॅरियर खत्म हो जाएगा। इस पर वे थोड़े कंफ्यूज हो गए और उन्होंने शादी रोक दी। हालांकि बाद में भाई बोनी और लोगों ने समझाया तो उन्होंने 19 मई, 1984 को सुनीता से शादी कर ली।