6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका के बारे में..

श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता भारत के 6 टॉप हीरा व्यापारियों में से एक हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Mar 2018, 3:35 PM IST

Shloka Mehta

Shloka Mehta

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की सगाई कर दी है। उन्होंने अपने बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका से की है। माना जा रहा है कि यह साल की सबसे बड़ी शादी होगी। शादी इसी वर्ष दिसंबर माह में हो सकती है।

पिता भारत के टॉप 6 हीरा व्यापारियों में शामिल:

श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता भारत के 6 टॉप हीरा व्यापारियों में से एक हैं। वह रोजी ब्लू डायमंड के मालिक व सीईओ हैं। यह कंपनी भारत की छह बड़ी हीरा कंपनियों में एक है। श्लोका उनकी छोटी बेटी है। उसका जन्म 11 जुलाई 1990 को मुबंई में हुआ था।

स्कूल के समय से जानते हैं आकाश और श्लोका एक दूसरे को:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश अंबानी और श्लोका एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। श्लोका ने अपनी स्कूली पढ़ाई 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही है।

अमेरिका और लंदन से की आगे की पढ़ाई:

श्लोका ने अमेरिका के प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से मानवशास्त्र की पढ़ाई की और उसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की है।

रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर:
श्लोका अभी हीरे कारोबार से जुड़े रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही वह 'कनेक्ट फोर' की को—फाउंडर भी हैं। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक कार्यों में भी रूचि है। वह अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह एक्सरसाइज व योग करती है। वह एक पशु प्रेमी भी है।

गोवा में हुई प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी:
आकाश अंबानी और श्लोका के लिए अंबानी परिवार ने गोवा में प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और हीरे की अंगूठी पहनाई। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने अपनी होने वाली बहू को केक भी खिलाया।