बॉलीवुड

शादी के 2 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने देश का नाम किया रौशन, लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद देश का नाम रौशन कर दिया है। इस प्राउड मोमेंट की तस्वीरें सोनाक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
2 min read
Sep 06, 2024
Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal takes Part In India Day Parade in New York

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। उनकी शादी और बाद में हनीमून की पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और विवाद भी हुआ।

अब एक बार फिर से ये कपल सुर्खियों में है। इस बार इस कपल ने इंडिया का नाम विदेश में रौशन किया है।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने न्यूयॉर्क में हुई इंडिया डे परेड में भाग लिया। इसमें इस कपल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए दोनों ने खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा ने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा "हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना और विविधता में एकता का जश्न मनाना सम्मान की बात थी।" इस कार्यक्रम में सोनाक्षी और जहीर ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया।

लोगों ने की कपल की तारीफ

जोड़े की केमिस्ट्री और फैशनेबल लुक देख लोग खुश हो गए और कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करने लगे। आपको बता दें कि, इंडिया डे परेड न्यूयॉर्क में सालाना आयोजित होने वाले सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है। ये देश की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए विशाल भारतीय आबादी को एक साथ लाता है। सोनाक्षी और जहीर की भागीदारी ने इस कार्यक्रम में बॉलीवुड का तड़का लगाया।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली के वेब शो ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, उसके बाद इस साल ‘काकुड़ा’ में। वो बहुत जल्द ‘निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। 

Published on:
06 Sept 2024 11:46 am